1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पहली बार साथ रोमांस करते नजर आएंगे रणवीर और कटरीना, इस फिल्म में दिखेंगे साथ

पहली बार साथ रोमांस करते नजर आएंगे रणवीर और कटरीना, इस फिल्म में दिखेंगे साथ

 Published : Oct 04, 2017 01:42 pm IST,  Updated : Oct 05, 2017 03:11 pm IST

यह पहला मौका होग जब बड़े पर्दे पर रणवीर और कटरीना साथ रोमांस करते नजर आएंगे।

ranveer katrina- India TV Hindi
ranveer katrina

नई दिल्ली: एक तरफ अभिनेता रणवीर सिंह अपकमिंग फिल्म पद्मावती में अपने पहले लुक को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म में रणवीर अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे हैं। इसी बीच खबर आई है कि रणवीर ने नया प्रोजेक्ट भी साइन कर लिया है। वो जल्द ही कबीर खान की बायोपिक 83 में कपिल देव का किरदार निभाएंगे।

स्पोर्ट्स पर आधारित इस फिल्म में रणवीर भारतीय टीम के कप्तान के रूप में नजर आएंगे जो साल 1983 में भारत को वर्ल्ड कप दिलाता है। रिपोर्ट्स की माने तो इस फिल्म में रणवीर के साथ अभिनेत्री कटरीना कैफ लीड रोल में दिखेंगी। कटरीना इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी रोमी का रोल प्ले कर सकती हैं।

अगर कटरीना का नाम फाइनल हो जाता है तो यह पहला मौका होग जब बड़े पर्दे पर रणवीर और कटरीना साथ रोमांस करते नजर आएंगे। फिलहाल कबीर खान ने किसी भी एक्ट्रेस के नाम का ऐलान नहीं किया है। लेकिन जो खबरें सामने आई हैं उसके मुताबिक फिल्म में दो एक्ट्रेस होंगी, एक न्यूकमर एक्ट्रेस को साइन भी कर लिया गया है जिसका नाम खुद रणवीर सिंह ने सुझाया था।

कटरीना इससे पहले भी कबीर खान के साथ ‘एक था टाइगर’ और ‘फैंटम’ जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं। कबीर खान की ही फिल्म ‘टाइगर जिंदा है’ में एक बार फिर कटरीना सलमान के साथ रोमांस करती नजर आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन