1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रणवीर सिंह शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रहेंगे? नहीं मिल पा रहा ड्रीम हाउस

रणवीर सिंह शादी के बाद दीपिका पादुकोण के घर में रहेंगे? नहीं मिल पा रहा ड्रीम हाउस

 Published : Nov 05, 2018 01:13 pm IST,  Updated : Nov 05, 2018 01:16 pm IST

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। खबरों के मुताबिक उन्हें अपना ड्रीम हाउस नहीं मिल पा रहा है इसलिए रणवीर, दीपिका के घर में रहेंगे।

Ranveer Singh Deepika Padukone- India TV Hindi
Ranveer Singh Deepika Padukone

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह 14-15 नवंबर को शादी के बंधन में बंध जाएंगे। शादी के बाद दोनों कहां रहेंगे इस पर सस्पेंस बरकरार है। खबरों के मुताबिक उन्हें अपना ड्रीम हाउस नहीं मिल पा रहा है इसलिए रणवीर, दीपिका के घर में रहेंगे।

डीएनए के रिपोर्ट के मुताबिक वो अभी अपने नए घर की तलाश कर रहे हैं। पोर्टल ने सूत्र के हवाले से लिखा- ''अपार्टमेंट ढूंढ़ना आसान बात नहीं है और इसमें समय भी लगेगा। वह जल्दबाजी में कोई घर नहीं लेना चाहते। शिफ्ट होने से पहले वह उसे पूरी तरह तैयार कर लेना चाहते हैं।''

(रणवीर सिंह को लगी दीपिका पादुकोण के नाम की हल्दी, देखें Photos)

रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर नहीं चाहते कि दीपिका अपना घर छोड़े इसलिए उन्होंने फैसला लिया है कि वो ही दीपिका के साथ शिफ्ट हो जाएंगे। सूत्र ने बताया- ''यह दोनों का फैसला है। दीपिका प्रभादेवी में अकेले रहती हैं और उन्होंने बहुत मेहनत से इस घर को बनाया है। इसलिए रणवीर नहीं चाहते कि दीपिका ये घर छोड़ें।''

रणवीर और दीपिका इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे। शादी में करीबी लोग ही शामिल होंगे। 21 नवंबर को बंगलुरु में और 1 दिसंबर को मुंबई में रिसेप्शन होगा।

कुछ दिनों पहले ही सोशल मीडिया पर उन्होंने अपनी शादी की तारीख का ऐलान किया था। दोनों पिछले 6 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। उन्होंने साथ में 'गोलियों की रासलीला: रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' की है। (मीडिया रिपोर्ट: सिर्फ हीरों से बना होगा दीपिका पादुकोण का मंगलसूत्र, जानें और क्या है खास)

दीपिका के पास अभी मेघना गुलजार की फिल्म है, जिसमें वह एसिड अटैक पीड़िता के रोल में नजर आएंगी। वहीं रणवीर फिलहाल 'सिम्बा' की शूटिंग कर रहे हैं। उन्होंने 'गली बॉय' की शूटिंग पूरी कर ली है। इसके अलावा उनके पास करण जौहर की 'तख्त' भी है।

(दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यहां क्लिक करें)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन