1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संतोषी मां में अपने किरदार के बारे में रतन राजपूत ने कही ये बात

संतोषी मां में अपने किरदार के बारे में रतन राजपूत ने कही ये बात

 Published : Jun 22, 2016 02:11 pm IST,  Updated : Jun 22, 2016 02:11 pm IST

रतन राजपूत इन दिनों अपने एंडटीवी के धारावाहिक 'संतोषी मां' के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में अपने नए किरदार को लेकर हाल ही में रतन ने कहा है कि...

ratan- India TV Hindi
ratan

मुंबई: छोटे पर्दे की जानी मानी अदाकारा रतन राजपूत इन दिनों अपने एंडटीवी के धारावाहिक 'संतोषी मां' के कारण खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। शो में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है। कुछ दिन पहले सीरियल संतोषी का किरदार निभा रही रतन राजपूत की एक एक्सीडेंट के बाद मौत होते हुए दिखाया गया था। लेकिन अब रतन राजपूत ने एक बार फिर टेलीविजन धारावाहिक 'संतोषी मां' में वापसी की है। शो में उनकी वापसी होते ही उन्हें एक अलग ही अवतार में देखा जा रहा है। अपनी इस नई भूमिका को लेकर रतन का कहना है कि वह इससे काफी खुश हैं।

इसे भी पढ़े:- आखिर किसने दिया रोनित रॉय को नया जीवन, जानिए

ओरिजनल नहीं हॉलीवुड की कॉपी हैं हमारे छोटे पर्दे के ये 7 सीरियल्स

धारावाहिक में संतोषी के किरदार की मौत के बाद रतन को एक नए अवतार में देखा जा रहा है, जिसे वह काफी पसंद कर रही हैं। रतन के नए किरदार के साथ ही इस धारावाहिक में एक नया मोड़ भी आ गया है और इसमें वह बिल्कुल अलग नजर आ रही हैं।

रतन ने एक बयान में कहा, "निर्माताओं ने मुझे एक नए अवतार में वापस लाने के बारे में फैसला लिया। यह पुराने किरदार से एकदम अलग है और मुझे काफी पसंद है। मुझे इसमें वापस आकर काफी अच्छा लग रहा है।"

इस धारावाहिक में दिखाया जा रहा है कि संतोषी के शरीर में किसी और की आत्मा ने प्रवेश किया है और वह सभी परिवार वालों के साथ अलग तरह का व्यवहार कर रही है, जो असली संतोषी के व्यवहार से बिल्कुल विपरित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन