1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब बैडमैन गुलशन ग्रोवर की आवाज को सुनेंगे इस किरदार में

अब बैडमैन गुलशन ग्रोवर की आवाज को सुनेंगे इस किरदार में

 Published : Oct 22, 2016 06:01 pm IST,  Updated : Oct 22, 2016 06:01 pm IST

बताया। ग्रोवर एनिमेटेड फिल्म 'महायोद्धा राम' में रावण को अपनी आवाज देने वाले है। उन्होनें कहा कि "रावण का किरदार मेरे लिए बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। कई कलाकारों ने रावण की भूमिका निभाई है, लेकिन एक निश्चित तरीके से..

gulsan grover- India TV Hindi
gulsan grover

मुंबई: ‘बैडमैन’ के नाम से चर्चित अभिनेता गुलशन ग्रोवर अब रावण को अपनी आवाज देगे। उन्होंने इस किरदार को बहुत ही मुश्किल और चुनौतीपूर्ण बताया। ग्रोवर एनिमेटेड फिल्म 'महायोद्धा राम' में रावण को अपनी आवाज देने वाले है। उन्होनें कहा कि "रावण का किरदार मेरे लिए बहुत मुश्किल और चुनौतीपूर्ण था। कई कलाकारों ने रावण की भूमिका निभाई है, लेकिन एक निश्चित तरीके से। रावण को ज्यादातर भयंकर और हिंसक रूप में दिखाया गया।"

उन्होंने कहा, "पहली बार आप रावण को ताकतवर होने के साथ-साथ भावुक भी पाएंगे। यह रावण बड़ी चतुराई से स्थिति को संभालता है।"

यह पूछे जाने पर कि फिल्म दर्शकों को क्यों आकर्षित करेगी, गुलशन ने कहा, "आम तौर पर युवा महाकाव्यों पर आधारित फिल्में देखना पसंद नहीं करते। लेकिन इस फिल्म को इस तरह से पेश किया गया है कि यह युवाओं को आकर्षित करेगी।"

इसमें कुणाल कपूर, जिमी शेरगिल, समीरा रेड्डी और मुकेश ऋषि जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में है, जिन्होंने फिल्म के अन्य किरदारों के लिए अपनी आवाजें दी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन