1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. कोरोना काल के बीच रवीना टंडन एक एड शूट में बिजी, शेयर किया अपना अनुभव

कोरोना काल के बीच रवीना टंडन एक एड शूट में बिजी, शेयर किया अपना अनुभव

 Published : Jul 17, 2020 11:26 pm IST,  Updated : Jul 17, 2020 11:26 pm IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में किए एक फोटोशूट के अपने अनुभव को साझा किया है। 

रवीना टंडन- India TV Hindi
रवीना टंडन Image Source : INSTAGRAM/OFFICIALRAVEENATANDON

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने हाल ही में किए एक फोटोशूट के अपने अनुभव को साझा किया है। रवीना ने अपने इंस्टाग्राम अकांउट पर अपनी तीन तस्वीरें साझा कीं, जिसमें वह सफेद रंग की ड्रेस पहनकर एक आईने के सामने पोज देती हुई नजर आ रही हैं।

इसके साथ वह कैप्शन में लिखती हैं, "नजर के सामने, मिरर के पास। आईने के साथ एक फोटोशूट कर रही हूं! कोई को-स्टार नहीं है, सिर्फ सैनिटाइजेशन से जुड़ी कुछ बेजान चीजें हैं।"

रणवीर सिंह के साथ उनके स्टाइलिस्ट ने शेयर की तस्वीर, क्या काम पर लौट रहे हैं एक्टर?

रवीना टंडन सोशल मीडिया में काफी एक्टिव रहती है। हाल में ही उन्होंने अपने बचपन के दिनों को याद करते हुए  एक तस्वीर शेयर की थी। उन्होने लिखा, हमारा लॉकडाउन शौक। बचपन के दिनों की याद आ रही, जब हमलोग मेकानोस के साथ खेला करते थे। राशा और मैं इसे बना रहे हैं, उसके बाद रणबीरवर्धन उसे बोर्ड और कोड्स में फिट कर रहा है। बचपन की यादें।

जब दो शाहरुख खान के बीच फंसी गौरी खान, किंग खान ने किया मजेदार कमेंट

रवीना फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 2' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं। यह साल 2018 में आई कन्नड़ ब्लॉकबस्टर फिल्म 'केजीएफ : चैप्टर 1' का फॉलोअप है। इस सीक्वेल में संजय दत्त मुख्य भूमिका में होंगे।

इनपुट आईएएनएस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन