1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रवीना ने किया ट्वीट, “25 जनवरी को है मेरी बेटी की शादी”

रवीना ने किया ट्वीट, “25 जनवरी को है मेरी बेटी की शादी”

 Published : Jan 22, 2016 04:53 pm IST,  Updated : Jan 22, 2016 04:53 pm IST

रवीना ने खुद ट्वीट कर इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि, “25 जनवरी को गोवा में मेरी बेटी की शादी है।

raveena tandon- India TV Hindi
raveena tandon

मुंबई:बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन ने दो बेटियां गोद ली हैं जिसमें से छोटी बेटी छाया की शादी 25 जनवरी को गोवा में होने वाली है। रवीना ने खुद ट्वीट कर इस खबर की जानकारी देते हुए बताया है कि, “25 जनवरी को गोवा में मेरी बेटी की शादी है।“ उन्होंने लिखा, "छोटी बेटी की शादी के लिए गोवा जा रहे हैं। यह सप्ताह खूब हल्ला-गुल्ला वाला रहने वाला है।"

इसे भी पढ़े:मीडिया पर भड़क पड़ी थीं रवीना, चार साल पुराना वीडियो हुआ वायरल

raveena tandon
raveena tandon

उन्‍होंने एक ट्वीटर पर एक तस्वीर शेयर की है जिसमें वह अपनी दोनों बेटियों के साथ नजर आ रही हैं और साथ में एक प्‍यारा संदेश भी पोस्‍ट किया है।

आपको बता दे की रवीना टंडन ने 90 के दशक में दो बेटियों को गोद लिया था, जिसमे से एक गोद ली हुई बड़ी बेटी पूजा की शादी वर्ष 2011 में हुई थी और दूसरी बेटी छाया की शादी अब 25 जनवरी को करने जा रही हैं। खबरों के मुताबिक रवीना अपनी बेटी की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से करेंगी। रवीना की बेटी छाया के होने वाले पति गोवा के रहने वाले क्रिश्चियन परिवार से हैं इसलिए उनकी शादी में दोनों ही धर्मों की रस्मों को निभाया जाएगा।

 

इससे पहले हाल ही में बॉलीवुड अभिनेत्री असिन की शादी भी हिन्दू और ईसाई दोनों धर्म से हुई थी। असिन ने सुबह चर्च में शादी की उसके बाद शाम को माइक्रोमेक्स के फाउन्डेट राहुल शर्मा के साथ सात फेरे लिए।

raveena tandon
raveena tandon

बेटी की शादी को लेकर रवीना काफी उत्‍साहित नजर आ रही हैं जो उनके ट्विटर पोस्‍ट से साफ झलक रहा है। उनकी उत्साहित होना लाजमी भी हैं।
 

रवीना ने फिल्‍म डिस्‍ट्रीब्‍यूटर अनिल थडानी से शादी की है। दोनों की मुलाकात फिल्म 'स्टंप्ड' की शूटिंग के दौरान हुई थी। दोनों का एक बेटा रणबीर और एक बेटी राशा है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन