1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Father's Day: रिया चक्रवर्ती को अपने पिता की बेटी होने पर गर्व, मुश्किल समय के लिए जताया खेद

Father's Day: रिया चक्रवर्ती को अपने पिता की बेटी होने पर गर्व, मुश्किल समय के लिए जताया खेद

 Published : Jun 20, 2021 11:43 am IST,  Updated : Jun 20, 2021 11:43 am IST

रिया चक्रवर्ती ने फादर्स डे पर अपने पिता के साथ अपनी बचपन की फोटो शेयर की है। उन्होंने पिता के लिए पावरफुल नोट लिखा है।

rhea chakraborty father's day- India TV Hindi
फादर्स डे पर रिया चक्रवर्ती का पिता के लिए खास पोस्ट  Image Source : INSTAGRAM: RHEA_CHAKRABORTY

आज फादर्स डे है। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती ने अपने पिता को इस खास दिन की बधाई दी है। उन्हें अपनी प्रेरणा बताया है। साथ ही अपने पोस्ट में मुश्किल समय का भी जिक्र किया है और उसके लिए खेद भी व्यक्त किया है। गौरतलब है कि पिछले साल सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद रिया काफी मुश्किलों में फंस गई थीं। उन्होंने जेल की सजा भी काटी। फिलहाल वो जमानत पर बाहर हैं। 

रिया चक्रवर्ती ने पिता के साथ अपनी बचपन की फोटो साझा कर लिखा- "मेरे पापा को हैप्पी फादर्स डे। आप ही मेरी सहनशक्ति हैं, आप ही मेरी प्रेरणा हैं। मुझे खेद है कि समय कठिन रहा है, लेकिन मुझे आपकी बेटी होने पर बहुत गर्व है। मेरे स्ट्रॉन्गेस्ट डैडी। लव यू पापा। मिष्टी।

Father's Day 2021: घर पर ही फादर्स डे को बनाएं खास, पिता के साथ देखें ये बेस्ट फिल्में

इससे पहले रिया ने 14 जून को पोस्ट शेयर किया था। इस दिन सुशांत सिंह राजपूत की पहली बरसी थी। उन्होंने दिवंगत अभिनेता के साथ फोटो शेयर की थी और कैप्शन में लिखा था- "ऐसा कोई क्षण नहीं है जहां मुझे विश्वास हो कि तुम अब यहां नहीं हो। समय सब कुछ ठीक कर देता है लेकिन तुम मेरा वक्त और मेरा सब कुछ थे। मुझे पता है कि तुम मेरे अभिभावक देवदूत की तरह हो अब - मुझे चांद से अपनी दूरबीन से देख रहे होगे और मेरी रक्षा कर रहे होगे। मैं हर रोज, मुझे लेने के लिए तुम्हारे आने का इंतजार करती हूं, मैं हर जगह तुम्हारी तलाश करता हूं. मुझे पता है कि तुम यहां मेरे साथ हो। यह मुझे हर रोज तोड़ देता है, फिर भी मैं तुम्हारे बारे में सोचती हूं बेबू।"

रिया चक्रवर्ती ने लिखा था, "हर बार जब मैं सोचती हूं कि तुम यहां नहीं हो तो भावनाओं का एक बंधन मेरे शरीर को पार कर जाता है। मेरा दिल यह लिखने में दुखता है, मेरा दिल अब और महसूस करता है। तुम्हारे बिना कोई जिंदगी नहीं है। मेरे प्यारे सनशाइन बॉय, मैं तुमको हर रोज 'मालपुआ' देने का वादा कर रही हूं और इस दुनिया में सभी क्वांटम फिजिक्स की किताबें पढ़ती हूं- कृपया मेरे पास वापस आ जाओ। आई मिस यू माय बेस्ट फ्रेंड, माय मैन, माय लव.. बेबू और पुटपुट फॉरएवर।"

गौरतलब है कि सुशांत ने पिछले साल दुनिया को अलविदा कह दिया था। उनकी मौत से पूरा देश स्तब्ध था। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन