1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Section 375 trailer: क्या अंजली को हिरल गांधी दिला पाएंगी इंसाफ?

Section 375 trailer: क्या अंजली को हिरल गांधी दिला पाएंगी इंसाफ?

 Published : Aug 13, 2019 05:19 pm IST,  Updated : Aug 13, 2019 05:19 pm IST

ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म Scetion 375 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म 13 सितंबर को रिलीज होगी।

Section 375- India TV Hindi
Section 375 Image Source : INSTAGRAM

ऋचा चड्ढा और अक्षय खन्ना की आने वाली फिल्म सेक्शन 375 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में कोर्टरुम ड्रामा देखने को मिलने वाला है।फिल्म में अक्षय खन्ना क्रिमिनल वकील तरुण सलूजा और ऋचा चड्ढा पब्लिक प्रॉसिक्यूटर हिरल मेहता का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं।

ट्रेलर में दोनों वकील तर्क करते नजर आ रहे हैं। जहां हिरल अपनी क्लाइंट को इंसाफ दिलाने में लगे हुए हैं वहीं तरुण सलुजा अपने क्लाइंट को इस रेप केस से बचाने की हर पूरी कोशिश करते नजर आए हैं। इसी बीच वह केस को पूरी तरह पलट देते हैं रेप के लिए बने सेक्शन 375 का महिलाओं के द्वारा गलत इस्तेमाल तक पहुंच जाता है। अब कोर्ट क्या फैसला सुनाती है इसके लिए तो फिल्म का इंतजार करना पड़ेगा।

Scetion 375 को अजय बहल ने डायरेक्ट किया है। अक्षय और ऋचा के साथ मीरा चोपड़ा और राहुल भट्ट अहम भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' से क्लैश कर रही है।

Also Read:

निक जोनस ने भतीजियों की वीडियो कॉल पर कराई प्रियंका चोपड़ा से बात, फोटो हुई वायरल

एक्ट्रेस बनने की बजाय शादी और बच्चे पैदा करना चाहती थी कृति खरबंदा

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन