मुंबई: अभिनेत्री से फिल्मकार बनीं नंदिता दास के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म ‘मंटो’ पिछले लंबे वक्त से चर्चा में छाई हुई है। फिल्म में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। लेकिन हाल ही में खबर आई है कि नंदिता की इस फिल्म में दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर विशेष भूमिका निभाते हुए देखे जाएंगे। यह फिल्म दिवंगत लेखक सादत हसन मंटो की बायोपिक है।
जब चंकी पांडे को अपनी वैनिटी वैन में देख डर गईं विद्या बालन
इस फिल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी लेखक सादत हसन मंटो का किरदार अदा कर रहे हैं। अभिनेता ने ट्वीट करते हुए ऋषि कपूर को फिल्म में आने के लिए धन्यवाद कहा है। नवाजुद्दीन ने ट्विटर पर लिखा, ‘ऋषि सर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए खुशी हो रही है। आप में अभी भी कितनी उर्जा है।“ इसके बाद ऋषि कपूर ने भी नवाजुद्दीन को धन्यवाद कहते हुए भविष्य में उनके साथ काम करने की इच्छा जताई।
अब अहमदाबाद में परोसी जाएगी ‘बाहुबली’ थाली
दिवंगत अभिनेता ओम पुरी भी इस फिल्म में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए नजर आने वाले थे। लेकिन उनके देहांत अब कहा जा रहा है कि ऋषि कपूर को ओम पुरी वाला ही किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। ‘मंटो’ में रसिका दुग्गल लेखक की पत्नी साफिया का किरदार अदा कर रही हैं। 'मंटो' 9 सितंबर को रिलीज की जाएगी।