1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स चाहते हैं अभिनेता ऋषि कपूर

आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स चाहते हैं अभिनेता ऋषि कपूर

 Published : Apr 05, 2017 08:12 am IST,  Updated : Apr 05, 2017 08:17 am IST

आज खेलप्रेमियों खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज से क्रिकेट का त्यौहार आईपीएल शुरू हो रहा है। इस लीग में देश-विदेश के कई क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इस लीग का हिस्सा नहीं

1- India TV Hindi
1

नई दिल्ली: आज खेलप्रेमियों खासतौर पर क्रिकेट प्रेमियों के लिए बड़ा दिन है क्योंकि आज से क्रिकेट का त्यौहार आईपीएल शुरू हो रहा है। इस लीग में देश-विदेश के कई क्रिकेटर्स हिस्सा ले रहे हैं, लेकिन हर बार की तरह इस बार भी पाकिस्तानी क्रिकेटर्स इस लीग का हिस्सा नहीं हैं।

लेकिन अभिनेता ऋषि कपूर ने एक चौंकाने वाला बयान दिया है। वे चाहते हैं कि आईपीएल में पाकिस्तानी प्लेयर्स भी हिस्सा लें। ऋषि ने ट्विटर पर अपनी यह बात रखी है।

कपूर ने ट्विटर पर लिखा है, ‘’आईपीएल, आपके पास दुनियाभर के प्लेयर्स हैं। पहली बार अफगानिस्तान ने भी आईपीएल में हिस्सा ले रहा है। मेरी दलील है कि पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी इसमें मौका दें। फिर होगा मैच। हम बड़े लोग हैं प्लीज।’’

ऋषि कपूर का कहना है कि हम बड़े दिलवाले लोग हैं, इसलिए पाकिस्तानी प्लेयर्स को भी आईपीएल के लिए आमंत्रित करना चाहिए।

आपको बता दें, आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों पर रोक लगी है। जब आईपीएल की शुरूआत हुई थी उस वक्त पाकिस्तान भी इसका हिस्सा था। शाहिद आफरीदी, शोएब अख्तर जैसे खिलाड़ी आईपीएल के पहले सीजन में मैच खेल चुके हैं। लेकिन मुम्बई आतंकी हमले के बाद आईपीएल से पाकिस्तानी खिलाडियों पर को बैन कर दिया गया था, यह बैन आज भी कायम है।

स्लाइड में देखिए आईपीएल खेलते हुए पाकिस्तानी प्लेयर्स की तस्वीरें

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन