1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'गोलमाल' फिल्में बनाना मेरी ड्यूटी : रोहित शेट्टी

'गोलमाल' फिल्में बनाना मेरी ड्यूटी : रोहित शेट्टी

 Published : Jul 21, 2019 07:28 pm IST,  Updated : Jul 21, 2019 07:28 pm IST

पहली 'गोलमाल' फिल्म 2006 में आई थी, जो काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। तब से लेकर अब तक इस फ्रें चाइजी की चार फिल्में बन चुकी हैं। 

रोहित शेट्टी- India TV Hindi
रोहित शेट्टी

मुंबई: फिल्म निर्माता रोहित शेट्टी को लगता है कि उनकी सफल फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' हाउसहोल्ड ब्रांड बन चुकी है, इसलिए यह उनकी ड्यूटी है कि वह इस श्रृंखला की नई फिल्में बनाते रहें। एक किताब के लॉन्च के मौके पर उन्होंने मीडिया से कहा, "मुझे लगता है 'गोलमाल' मेरी ड्यूटी बन गई है। यह अब मेरा प्रोडक्ट नहीं रह गया है। यह एक हाउसहोल्ड ब्रांड बन चुका है और मुझे दर्शकों के लिए नई 'गोलमाल' फिल्म अभी भी और आगे भी बनानी ही होगी।"

उन्होंने कहा, "गोलमाल के चरित्र सीधे और खुश हैं। वे प्रश्न नहीं करते और सब कुछ समझते हैं। खुश रहना स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है और 'गोलमाल' ऐसा करने में लोगों की मदद करती है।"

पहली 'गोलमाल' फिल्म 2006 में आई थी, जो काफी बड़ी हिट साबित हुई थी। तब से लेकर अब तक इस फ्रें चाइजी की चार फिल्में बन चुकी हैं। 

Also Read:

प्रियंका चोपड़ा स्मोकिंग करने पर हुईं ट्रोल, लोगों ने कहा- क्या ये अस्थमा की दवाई है?

सोनाक्षी सिन्हा की फ्लॉप फिल्मों पर बोलीं 'खानदानी शफाखाना' की निर्देशक शिल्पी, पहले पता होता तो...

एजाज खान की मुसीबतें नहीं हो रही हैं कम, 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन