1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Saaho trailer out: प्रभास और श्रद्धा के रोमांस के बीच एक्शन-थ्रिलर का मिलेगा जबरदस्त डोज

Saaho trailer out: प्रभास और श्रद्धा के रोमांस के बीच एक्शन-थ्रिलर का मिलेगा जबरदस्त डोज

 Published : Aug 10, 2019 05:27 pm IST,  Updated : Aug 10, 2019 08:30 pm IST

Saaho trailer out: 'बाहुबली' जैसी ब्लॉकबस्टर मूवी के बाद प्रभास 'साहो' फिल्म में नज़र आएंगे। वहीं, श्रद्धा कपूर पहली बार प्रभास के साथ सिल्वर स्क्रीन पर दिखाई देंगी। दावा किया जा रहा है कि यह भारत की अब तक की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर मूवी होगी।

Prabhas in Saaho- India TV Hindi
Prabhas in Saaho Image Source : TWITTER

Prabhas and Shraddha Kapoor Film Saaho Trailer Out: 'बाहुबली' स्टार प्रभास (Prabhas) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की मोस्ट अवेटेड मूवी 'साहो' (Saaho) का दमदार ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें प्रभास और श्रद्धा ने शानदार एक्टिंग की है, जबकि जैकी श्रॉफ, चंकी पांडे, मंदिरा बेदी, महेश मांजरेकर और नील नितिन मुकेश जैसे उम्दा कलाकार भी अहम भूमिका निभाते नज़र आ रहे हैं। सुजीत द्वारा निर्देशित इस फिल्म में रोमांस के साथ एक्शन, स्टंट्स और थ्रिलर का भरपूर डोज देखने को मिलेगा।

यहां देखें 'साहो' का ट्रेलर:

2 मिनट 50 सेकेंड के फिल्म के इस ट्रेलर में गजब का एक्शन, सस्पेंस और ड्रामा देखने को मिल रहा है। प्रभास और श्रद्धा के रोमांस के साथ उनका एक्शन जबरदस्त है। दोनो ही धमाकेदार एक्शन करते नजर आ रहे हैं।

ट्विटर पर ट्रेंड हुआ #SaahoTrailerDay

इस फिल्म को लेकर इतना जबरदस्त क्रेज है कि ट्विटर पर शनिवार सुबह से ही #SaahoTrailerDay ट्रेंड कर रहा है। फैंस सोशल मीडिया पर प्रभास और श्रद्धा की फिल्म से जुड़े फोटोज और वीडियोज शेयर कर रहे हैं।

300 करोड़ से ज्यादा में बनी फिल्म

दावा किया जा रहा है कि यह फिल्म भारत में अब तक की सबसे बड़ी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी। इस फिल्म को बनाने में 300 करोड़ रुपये से अधिक का खर्च आया। 

इन दिग्गजों ने सजाया है संगीत

फिल्म के गानों को संगीत से सजाने का काम शंकर-एहसान-लॉय ने किया है और इसके गीतकार अमिताभ भट्टाचार्या हैं। फोटोग्राफी का निर्देशन करने के लिए मैडी ने अपनी सृजनशीलता का भरपूर उपयोग किया है। इसकी एडिटिंग श्रीकर प्रसाद ने की है और साबू सिरिल ने प्रोडक्शन डिजाइनर के तौर पर काम किया है। यूवी प्रोडक्शन की इस फिल्म को टी-सीरिज प्रस्तुत करेंगे और एए फिल्म्स द्वारा इसका हिंदी वितरण किया जाएगा।

15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी 'साहो'

'साहो' का निर्देशन सुजीत ने किया है और इसे वी वामसी कृष्णा रेड्डी, प्रमोद उप्पलापति और भूषण कुमार ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म पहले 15 अगस्त को रिलीज होने वाली थी, लेकिन दो बड़ी फिल्में 'बाटला हाउस' और 'मिशन मंगल' की भी रिलीज की तारीख एक होने की वजह से 'साहो' की रिलीज को आगे बढ़ाकर 30 अगस्त कर दिया।

'छिछोरे' की बढ़ाई गई रिलीज डेट

हालांकि, 30 अगस्त को सुशांत सिंह राजपूत और श्रद्धा कपूर की 'छिछोरे' रिलीज हो रही थी, लेकिन इस फिल्म के निर्देशक 'साहो' के साथ क्लैश नहीं चाहते थे। ऐसे में 'छिछोरे' की रिलीज डेट आगे बढ़ाकर 6 सितंबर कर दी गई है।

Also Read:

हिमांश कोहली के बाद Indian Idol के इस कंटेस्टेंट से जुड़ा नेहा कक्कड़ का नाम, लेकिन ये है पूरा सच!

kasautii zindagii kay 2: क्या अनुराग को भूलकर Mr. बजाज से प्यार करने लगेगी प्रेरणा, ये Videos हैं इस बात का सबूत!

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन