1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटी सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' पर बोले सैफ- लग रहा मेरी पहली फिल्म है

बेटी सारा की डेब्यू फिल्म 'केदारनाथ' पर बोले सैफ- लग रहा मेरी पहली फिल्म है

 Published : Dec 07, 2017 04:42 pm IST,  Updated : Dec 07, 2017 04:42 pm IST

अगले साल 2018 में सैफ की ‘कालाकांडी’ फिल्म आने वाली है जबकि इसी साल दिसंबंर में सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ प्रदर्शित होगी।

sara ali khan saif ali khan- India TV Hindi
sara ali khan saif ali khan Image Source : PTI

मुंबई: अभिनेता सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान जल्द ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ फिल्म ‘केदारनाथ’ से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। सैफ अली खान बेटी के बॉलीवुड डेब्यू को लेकर काफी उत्साहित हैं। सैफ का कहना है उन्हें लग रहा है कि उनकी फिल्म रिलीज होने जा रही हो।

अगले साल 2018 में सैफ की ‘कालाकांडी’ फिल्म आने वाली है जबकि इसी साल दिसंबंर में सारा की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ प्रदर्शित होगी। उनकी प्रदर्शित हो रही फिल्म के साल ही बेटी की फिल्म प्रदर्शित होने को लेकर उनके अहसास के बारे में पूछे जाने पर सैफ ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘मैं खुश हूं, मैं उसको लेकर उत्साहित हूं। मुझे लगता है कि जब हम फिल्म प्रदर्शित करने के करीब होंगे तो यह कुछ ऐसा होगा जैसे मेरी ही फिल्म प्रदर्शित हो रही है।’’

फिल्म का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया है और सैफ का कहना है कि वह आश्वस्त हैं कि ‘‘वह (सारा) बहुत अच्छा करेगी।’’ वह कल शाम ‘कालाकांडी’ फिल्म के ट्रेलर जारी किये जाने के मौके पर बोल रहे थे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन