1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'बाज़ार' के बाद सैफ अली खान 'जवानी जानेमन' में नजर आएंगे

'बाज़ार' के बाद सैफ अली खान 'जवानी जानेमन' में नजर आएंगे

 Published : Oct 04, 2018 03:48 pm IST,  Updated : Oct 04, 2018 03:48 pm IST

सैफ अली खान फिल्म 'बाज़ार' के बाद 'जवानी जानेमन' में नजर आएंगे। यह फैमिली ड्रामा होगी और इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे। नितिन ने इससे पहले 'फिल्मिस्तान' को डायरेक्ट किया है।

Saif Ali Khan- India TV Hindi
Saif Ali Khan

नई दिल्ली: सैफ अली खान फिल्म 'बाज़ार' के बाद 'जवानी जानेमन' में नजर आएंगे। यह फैमिली ड्रामा होगी और इसे नितिन कक्कड़ डायरेक्ट करेंगे। नितिन ने इससे पहले 'फिल्मिस्तान' को डायरेक्ट किया है।

सैफ अपने बैनर ब्लैक नाइट फिल्म्स और नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के तहत इस फिल्म को प्रोड्यूस करेंगे। नॉर्दर्न लाइट्स फिल्म्स के जय शेवाकरमानी ने एक बयान में कहा, ‘‘सैफ और मैंने हमेशा फिल्मों का निर्माण साथ में करने के बारे में चर्चा की है। हमें एक सही स्क्रिप्ट की तलाश थी और ‘जवानी जानेमन’ के साथ हमें वह चीज मिल गई।’’

फिल्म की शूटिंग 2019 में शुरू होगी। सैफ पिछली बार नेटफ्लिक्स की हिट सीरीज 'सेक्रेड गेम्स' में नजर आए थे।

उसकी अगली फिल्म 'बाजार' 26 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Also Read:

ऋषि कपूर के 3rd स्टेज कैंसर होने की खबर पर भाई रणधीर कपूर ने दिया बयान

तनुश्री नाना विवाद पर CINTAA का आधिकारिक बयान, सुनेंगे दोनों तरफ की दलीलें

यौन उत्पीड़न मामला: नाना पाटेकर-विवेक अग्निहोत्री ने तनुश्री दत्ता को भेजा लीगल नोटिस

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन