1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. प्रतिद्वंदियों के बीच प्यार नहीं हो सकता: सलीम खान

प्रतिद्वंदियों के बीच प्यार नहीं हो सकता: सलीम खान

 Published : Nov 01, 2016 08:53 am IST,  Updated : Nov 01, 2016 08:53 am IST

मुंबई: प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान का कहना है कि आजकल की फिल्मी हस्तियां आपस में प्यार दिखाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह इसे 'संभव नहीं' मानते हैं। 80 वर्षीय दिग्गज ने ट्वीट कर

salim khan said love can not be among the competitors- India TV Hindi
salim khan said love can not be among the competitors

मुंबई: प्रसिद्ध पटकथा लेखक सलीम खान का कहना है कि आजकल की फिल्मी हस्तियां आपस में प्यार दिखाने की कोशिश करती हैं, लेकिन वह इसे 'संभव नहीं' मानते हैं। 80 वर्षीय दिग्गज ने ट्वीट कर कहा, "प्रतिद्वंदियों के बीच प्यार नहीं हो सकता। केवल शिष्टाचार हो सकता है। पिछले जमाने के सितारे दिलीप साहब (दिलीप कुमार), राज साहब (राज कपूर) और देव साहब (देवानंद) को यह अहसास था और वे 30-40 सालों तक आपस में सम्मान और शिष्टाचार के साथ रहे।" उन्होंने कहा कि शाहरुख और सलमान ने बीती बातें भुलाने के संकेत भले ही दिए हों, लेकिन दोनों सितारों के बीच कभी मेल नहीं हो सकता हो सकता क्योंकि वे 'प्रतिद्वंद्वी' हैं।

उन्होंने कहा, "आजकल के सितारे आपस में प्यार जताने की कोशिश करते हैं, जोकि संभव नहीं है। यह किसी घने अंधेरे कमरे में एक ऐसी काली बिल्ली को खोजने की कोशिश है, जो वहां है ही नहीं।" सलीम के बेटे अभिनेता सलमान खान का शाहरुख खान के साथ कड़वाहट भरा रिश्ता रहा है। हालांकि, बाद में उन दोनों के बीच सौहार्दपूर्ण संबंध देखे गए।

फिल्म 'शोले 3डी' के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बॉलीवुड के मशहूर स्क्रिप्ट राइटर सलीम खान ने कहा, 'वे दो अलग इंसान हैं। मुझे लगता है कि प्रतिद्वंद्वियों में कभी प्यार नहीं हो सकता। दोनों के बीच औपचारिक शालीनता हो सकती है, पर शाहरुख-सलमान के बीच प्यार संभव नहीं है।

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन