1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Birthday Special: 'आप की अदालत' में सलमान का खुलासा, करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार की पहली कमाई थी महज इतने रुपये

Birthday Special: 'आप की अदालत' में सलमान का खुलासा, करोड़ों कमाने वाले सुपरस्टार की पहली कमाई थी महज इतने रुपये

 Published : Dec 26, 2020 02:23 pm IST,  Updated : Dec 26, 2020 02:47 pm IST

सलमान खान ने 'आप की अदालत' में खुलासा किया कि उनकी पहली कमाई कितनी थी।

salman khan, aap ki adalat- India TV Hindi
'आप की अदालत' में सलमान खान का खुलासा Image Source : INDIA TV

Happy Birthday Salman Khan: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाएंगे। साल 1989 में 'बीवी हो तो ऐसी' फिल्म से डेब्यू करने वाले सलमान आज करोड़ों रुपये कमाते हैं, लेकिन आपको ये जानकर हैरानी होगी कि महज 14 साल की उम्र में वो एक फैशन शो के बाद हुई परफॉर्मेंस में बैकग्राउंड डांसर थे और उन्हें इसके लिए मात्र 75 रुपये मिले थे।

सलमान खान ने इंडिया टीवी के फेमस शो 'आप की अदालत' में शिरकत की थी, जहां उन्होंने जिंदगी से जुड़ी कई बातों का खुलासा किया था। उन्होंने ये भी बताया कि उन्हें पहली फिल्म के लिए कितने पैसे मिले थे और उनकी मेहनत देख उनका मेहनताना भी बढ़ा दिया गया था। 

सलमान खान को इस तरह मिला था पहला एड ब्रेक, इंटरव्यू में किया खुलासा

दबंग खान से जब इंडिया टीवी के एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने पूछा कि इतने बड़े स्टार होने के बावजूद वो अपार्टमेंट में क्यों रहते हैं, कोई बंगला क्यों नहीं खरीदते? इस पर सलमान ने बेहद दिलचस्प जवाब दिया। इसके साथ ही सलमान ने फैंस के सवालों का जवाब भी बिंदास अंदाज में दिया।

देखिए एपिसोड की खास झलकियां-

(इस एपिसोड को फिर से प्रसारित किया जा रहा है। आप इसे आज रात को 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं।)

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन