1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अनिल कपूर संग सलमान ने किया ऐसा मजेदार डांस, VIDEO देख आप भी थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

अनिल कपूर संग सलमान ने किया ऐसा मजेदार डांस, VIDEO देख आप भी थिरकने को हो जाएंगे मजबूर

 Published : Jun 01, 2018 05:51 pm IST,  Updated : Jun 01, 2018 05:55 pm IST

सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। हाल ही में फिल्म के सितारे माधुरी दीक्षित के नए डांस शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे।

Salman Anil- India TV Hindi
Salman Anil

नई दिल्ली: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन में काफी व्यस्त चल रही हैं। बता दें कि फिल्म में उनके साथ जैकलिन फर्नांडिज, अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, फ्रेडी दारुवाला और साकिब सलीम जैसे सितारे भी मुख्य किरदारों में दिखाई दे रहे हैं। रेमो डिसूजा के निर्देशन में बनी यह फिल्म ईद के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। ऐसे में फिल्म की पूरी टीम जोर-शोर से प्रमोशन में जुटी हुई है। हाल ही में फिल्म के सितारे माधुरी दीक्षित के नए डांस शो 'डांस दीवाने' के सेट पर पहुंचे।

इस दौरान सभी ने मिलकर खूब मस्ती की। लेकिन अनिल कपूर और सलमान खान ने तो रंग जमा दिया। दरअसल हाल ही में इन दिनों का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें इनके साथ मंच पर वैसे तो माधुरी और जैकलिन जैसे सितारे भी खड़े हैं लेकिन सलमान और अनिल एक दूसरे के साथ ही पसंद आ रहा है।

इस वीडियो में अनिल कपूर अपनी फिल्म 'राम लखन' के सुपरहिट गाने 'एक टू का फोर' पर थिरकते दिख रहे हैं। इस गाने पर सलमान और अनिल की जुगलबंदी वाकई देखने लायक है। हालांकि बाद में ये दोनों माधुरी के साथ भी मस्ती करते हुए दिख रहे हैं। गौरतलब है कि शो 'डांस दीवाने' 2 जून से प्रसारित होने वाला है। यह कलर्स चैनल पर हर शनिवार और रविवार, रात को 9 बजे दिखाया जाएगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन