1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Salman Khan, Katrina Bharat pictures: 'भारत' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, ऐसा होगा सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक

Salman Khan, Katrina Bharat pictures: 'भारत' के सेट से सामने आई नई तस्वीर, ऐसा होगा सलमान खान और कटरीना कैफ का लुक

 Published : Nov 15, 2018 11:02 am IST,  Updated : Nov 15, 2018 11:32 am IST

भारत अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं, यह फिल्म एक कोरियन ड्रामा An Ode to My Father पर बेस्ड है।

भारत- India TV Hindi
भारत Image Source : INSTAGRAM

मुंबई: सलमान खान और कटरीना कैफ इन दिनों 'भारत' की शूटिंग में व्यस्त हैं। पंजाब में ये लीडिंग एक्टर्स फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। बुधवार को फिल्म के प्रोड्यूसर और सलमान खान के जीजा अतुल अग्निहोत्री ने भारत के सेट से वीडियोज और तस्वीरें शेयर की हैं। एक तस्वीर जो उन्होंने शेयर की है उसमें कटरीना सलमान की तस्वीरें खींचती नजर आ रही हैं। गुरुवाार की सुबह दबंग खान ने भारत-पाकिस्तान के वाघा बॉर्डर की तस्वीर शेयर की है, जिसमें वो कटरीना के साथ एक फ्रेम मे नजर आ रहे हैं। बता दें, यह वाघा बॉर्डर लुधियाना में फिल्ममेकर्स ने रिक्रिएट किया है। दोनों ही एक्टर भारत की तरफ बने गेट के सामने खड़े होकर पड़ोसी देश पाकिस्तान की तरफ देखते नजर आ रहे हैं।

Related Stories

देखिए कटरीना कैसे सलमान की तस्वीर ले रही हैं।

अतुल अग्निहोत्री ने एक वीडियो शेयर किया है उसमें कटरीना अपने पंजाबी फैंस के लिए खूब सारे ऑटोग्राफ साइन करती नजर आ रही हैं।

अपने इंस्टाग्राम स्टोरी में कटरीना ने एक स्लोमो वीडियो भी सेट से शेयर किया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक लुधियाना में वाघा बॉर्डर बनाने के लिए फिल्ममेकर्स ने वहां के लोकल किसानों से 19 एकड़ जमीन ली है, जिसके बदले वो किसानों को हर एकड़ के 80 हजार पे कर रहे हैं। अब किसानों के लिए मुसीबत पैदा हो गई है, वहां की जमीन सील कर दी गई है, किसान जा नहीं पा रहे हैं, वहां खेती करना तो दूर की बात है। दूसरे गावों के किसानों को भी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है, उन्हें उनके ही खेत में खेती करने की इजाजत नहीं मिल रही है।

भारत अली अब्बास जफर निर्देशित कर रहे हैं, यह फिल्म एक कोरियन ड्रामा An Ode to My Father पर बेस्ड है। इस फिल्म में सलमान खान, कटरीना कैफ, दिशा पाटनी, तब्बू, सुनील ग्रोवर और नोरा फतेही अहम किरदार प्ले करते नजर आएंगे।

Also Read:

पति-पत्नी हुए रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण, शादी की पहली तस्वीरें आई सामने

करण जौहर ने देखी दीपिका-रणवीर की शादी की पहली तस्वीर, उनका रिएक्शन सुनकर नहीं हो रहा है इंतजार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन