Sanju breaks box office, Emerges biggest opener of 2018
नई दिल्ली। अभिनेता संजय दत के जीवन पर बनी फिल्म Sanju ने 2018 में पहले दिन की कमाई के मामले में नया रिकॉर्ड बनाया है। फिल्म में मुख्य भूमिका यानि संजय दत का रोल निभा रहे अभिनेता रणवीर कपूर ने 2018 में पहले दिन की कमाई के मामले में सलमान खान को भी पछाड़ दिया है। फिल्म समीक्षक तारन आदर्श की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक Sanju ने शुक्रवार को अपने रिलीज के दिन 34.75 करोड़ रुपए की कमाई की है।
इसी महीने रिलीज हुई सलमान खान की फिल्म रईस-3 ने पहले दिन 29.17 करोड़ रुपए की कमाई की थी, 2018 में टाइगर श्राफ की फिल्म बागी-2 ने भी शानदार कमाई की है और पहले दिन उसकी कमाई 25.10 करोड़ रुपए दर्ज की गई थी। कुल मिलाकर रणवीर कपूर की Sanju ने इस साल पहले दिन की कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले हैं।
रणवीर की फिल्म Sanju को इसलिए भी ज्यादा सफल माना जा रहा है कि इसकी रिलीज के दिन न तो कोई छुट्टी थी और न ही कोई त्यौहार, लेकिन इसके बावजूद दर्शकों ने निर्देशक राजकुमार हिरानी के निर्देशन और अभिनेता रणवीर कपूर की एक्टिंग पर भरोसा किया और फिल्म देखने गए। फिल्म की कमाई को देखते हुए लग रहा है कि रणवीर और राजू हिरानी ने दर्शकों को निराश नहीं किया है। फिल्म समीक्षक तारन आदर्श के मुताबिक फिल्म की 3 दिन की कमाई 100 करोड़ रुपए के पार जाने का अनुमान है।



































