
बजरंगी भाईजान ने चार दिन के कलेक्शन के मामले में नंबर एक पर पहुंच गई है। आमिर खान की धूम 3 (129.32 करोड़) नंबर दो पर पहुंच गई है। शाहरुख की हैपी न्यू ईयर (123.86 करोड़) चेन्नई एक्सप्रेस (113.04 करोड़), ऋतिक की क्रिश 3 (108 करोड़) नंबर 3,4 और 5 पर आ गई है।
तरण आदर्श के हिसाब से फिल्म सलमान की ही 'किक' के एक हफ्ते के कलेक्शन को आसानी से पछाड़ देगी। किक का एक हफ्ते के कलेक्शन 164.09 करोड़ था जो सलमान की किसी भी फिल्म से ज्यादा है लेकिन जल्द बजरंगी भाईजान इसकी जगब ले लेगी।

ये भी पढ़ें- सलमान खान बने '100 करोड़ क्लब के किंग', शाहरूख, आमिर हुए पीछे