1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग 4 नवंबर से होगी शुरू, ईद 2020 पर करेंगे रिलीज

सलमान खान की फिल्म 'राधे' की शूटिंग 4 नवंबर से होगी शुरू, ईद 2020 पर करेंगे रिलीज

 Published : Oct 11, 2019 02:31 pm IST,  Updated : Oct 11, 2019 02:49 pm IST

सलमान खान की ईद 2020 पर रिलीज होने वाली फिल्म ' इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड कॉप राधे' की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू होगी।

Salman khan- India TV Hindi
Salman khan

चुलबुल पांडे के बाद सलमान खान एक बार फिर पुलिस वाले का किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। सलमान खान की अपकमिंग फिल्म 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड कॉप: राधे' की 4 नवंबर से शूटिंग शुरू होने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का टाइटल 'इंडियाज मोस्ट वॉन्टेड कॉप: राधे' सोहेल खान ने रजिस्टर कराया है। यह फिल्म ईद 2020 को रिलीज होगी।

हालांकि सलमान खान की तरफ से अभी तक फिल्म की अनाउंसमेंट नहीं हुई है। कोईमोई.कॉम की रिपोर्ट के मुताबिक राधे की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू होने वाली है। इस फिल्म को भी दबंग 3 के डायरेक्टर प्रभुदेवा डायरेक्ट करेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक यह कोरियन फिल्म द ऑउटलॉ का अडेपटेशन होगी। यह एक पुलिस ऑफिसर की कहानी होगी जिसे डॉन का खात्मा करने का टास्क दिया जाएगा।

हाल ही में सलमान खान ने अपनी आने वाली फिल्म दबंग 3 की शूटिंग खत्म की है। दबंग 3 में सलमान खान के साथ सोनाक्षी सिन्हा, सईं मांजरेकर, किच्चा सुदीप और पंकज त्रिपाठी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 13 को होस्ट करते नजर आ रहे हैं।

Also Read:

अमिताभ बच्चन ने जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए फैंस को ट्वीट कर कहा- शुक्रिया

इंडियन आइडल में नेहा कक्कड़ लगाएंगी माता के जयकारे, वीडियो हुआ वायरल

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन