1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान-कटरीना कैफ दिल्ली और पंजाब में करेंगे 'भारत' की शूटिंग

सलमान खान-कटरीना कैफ दिल्ली और पंजाब में करेंगे 'भारत' की शूटिंग

 Published : Oct 22, 2018 06:19 pm IST,  Updated : Oct 22, 2018 06:19 pm IST

'भारत' के लीड एक्टर्स सलमान खान और कटरीना कैफ ने हाल ही में अबू धाबी में फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इसके पहले वह माल्टा में शूट खत्म कर चुके हैं। इसके बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली, पंजाब और मुंबई में हो सकती है।

 Salman Khan, Katrina Kaif- India TV Hindi
Salman Khan, Katrina Kaif Image Source : INSTAGRAM

नई दिल्ली: 'भारत' के लीड एक्टर्स सलमान खान और कटरीना कैफ ने हाल ही में अबू धाबी में फिल्म के एक शेड्यूल की शूटिंग पूरी की। इसके पहले वह माल्टा में शूट खत्म कर चुके हैं। इसके बाद फिल्म की शूटिंग दिल्ली, पंजाब और मुंबई में हो सकती है।

माल्टा और अबू धाबी के बाद फिल्म के अगले शेड्यूल की शूटिंग दिल्ली में शुरू होगी। दिल्ली के बाद टीम पंजाब जाएगी, जहां फिल्म का अहम हिस्सा शूट होगा।

मुंबई फिल्म का अंतिम शेड्यूल होगा, जहां एक गाना भी शूट होगा।

फिल्म को अली अब्बास जफर डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म की शूटिंग अगले साल जनवरी तक खत्म हो सकती है। इसके बाद पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू होगा, जिसमें भारी मात्रा में VFX का प्रयोग होगा। अली ने हाल ही में कहा था कि फिल्म में सलमान ऐसे रोल में हैं, जिसे फैंस पसंद करेंगे। अली पहले यह भी कह चुके हैं कि भारत चैलेंजिंग फिल्म है।

आपको बता दें कि फिल्म में वरुण धवन कैमियो करते नजर आएंगे।

फिल्म साउथ करियन फिल्म Ode To My Father से प्रेरित है। फिल्म अगले साल ईद में रिलीज होगी।

Also Read:

Deepika Padukone-Ranveer Singh wedding: जानें कब, कहां और कैसे होगी शादी, पढ़ें पूरी डिटेल्स

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की वेडिंग न्यूज सुन बॉलीवुड हुआ खुश, ऐसे दी बधाई

दीपिका-रणवीर के बाद कपिल शर्मा ने भी कन्फर्म की शादी की डेट, इस दिन गिन्नी संग लेंगे 7 फेरे

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन