1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रानू मंडल को फ्लैट गिफ्ट करने पर पहली बार सलमान खान का रिएक्शन आया सामने

रानू मंडल को फ्लैट गिफ्ट करने पर पहली बार सलमान खान का रिएक्शन आया सामने

 Published : Sep 24, 2019 10:18 am IST,  Updated : Sep 24, 2019 11:05 am IST

इंटरनेट सेंसेशन रानू मंडल को फ्लैट देने की खबरों पर पहली बार सलमान खान ने बात की है।

Ranu mondal and salman khan- India TV Hindi
Ranu mondal and salman khan

सलमान खान का रिएलिटी शो बिग बॉस 13 जल्द ही शुरू होने जा रहा है। मुंबई मैट्रो स्टेशन पर बिग बॉस 13 का प्री-लॉन्च इवेंट रखा गया था। जहां सलमान खान ने मीडिया शो से जुड़ी कुछ खास बातें की। किस तरह के कंटेस्टेंट इस बार शो में आने वाले हैं। इसके साथ ही सलमान ने रानू मंडल के बारे में बात की। लता मंगेशकर का गाना गाकर फेमस हुईं रानू मंडल को खबरें आई थीं कि सलमान खान ने उन्हें एक फ्लैट गिफ्ट किया है।

सलमान खान ने पहली बार इन खबरों को लेकर रिएक्ट किया है। सलमान खान ने इस तरह गिफ्ट देने की सभी खबरों को झूठा ठहराया है। जब आईएएनएस ने सलमान खान से पूछा तो उन्होंने कहा- यह झूठी खबर है। मैंने भी यह खबर सुनी थी। जो मैंने नहीं किया है मैं उसका क्रेडिट नहीं लेता हूं। मैंने ऐसा कुछ नहीं किया है।

आपको बता दें कुछ समय पहले खबरें आई थी कि सलमान खान ने इंटरनेट संसेशन रानू मंडल को 55 लाख का फ्लैट गिफ्ट किया है। यह भी खबरें थी कि उन्होंने एक कार भी रानू मंडल को गिफ्ट की है।

बिग बॉस 13 की बात करें तो यह 29 सितंबर से शुरू होने जा रहा है। इस बार शो में सिर्फ सेलिब्रिटीज पार्टिसिपेट करने वाले हैं। इस बार शो लोनावला की जगह मुंबई में होने वाला है।

Also Read:

Dream Girl Box Office Collection: आयुष्मान खुराना की फिल्म 100 करोड़ के क्लब में हुई शामिल

सैफ अली खान की 'लाल कप्तान' में सोनाक्षी सिन्हा आएंगी नजर

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन