1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बॉडीगार्ड शेरा के साथ खुली जीप में सफारी पर निकले सलमान खान, बीना काक ने शेयर की फोटो

बॉडीगार्ड शेरा के साथ खुली जीप में सफारी पर निकले सलमान खान, बीना काक ने शेयर की फोटो

 Published : Mar 19, 2021 10:02 am IST,  Updated : Mar 19, 2021 10:02 am IST

सलमान खान की नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो प्रकृति के बीच खुली जीप में सफारी का आनंद उठा रहे हैं। उनके साथ बॉडीगार्ड शेरा और दिग्गज अभिनेत्री बीना काक भी हैं।

salman khan Out on a safari with bodyguard shera and actress bina kak- India TV Hindi
बॉडीगार्ड शेरा के साथ खुली जीप में सफारी पर निकले सलमान खान Image Source : INSTAGRAM: KAKBINA

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान फिल्मों की शूटिंग में बिजी रहने के बावजूद अपने परिवार और खुद के लिए समय जरूर निकालते हैं। उन्हें नेचर से खास लगाव है और यही वजह है कि वो समय समय पर अपने फार्महाउस में भी वक्त बिताते नज़र आते हैं। यहां तक कि कोरोना वायरस लॉकडाउन के दौरान वो अपने फार्महाउस पर खेती भी कर रहे थे। अब उनकी एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो प्रकृति के बीच खुली जीप में सफारी का आनंद उठा रहे हैं। इस फोटो को दिग्गज अभिनेत्री बीना काक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। 

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि सलमान पीछे बैठे हुए हैं, जबकि उनके बॉडीगार्ड शेरा जीप ड्राइव कर रहे हैं और बीना काक आगे बैठी हुई हैं। उन्होंने फोटो कैप्शन में लिखा है- 'सफारी के लिए निकले...'

ईद पर जॉन अब्राहम की 'सत्यमेव जयते 2' की होगी सलमान खान की 'राधे' के साथ बॉक्स ऑफिस पर टक्कर

बता दें कि सलमान खान के परिवार के काफी करीब हैं। वो अक्सर सलमान के फोटोज और वीडियो शेयर करती रहती हैं। 

बीना काक ने पिछले साल सलमान के जन्मदिन पर उनका एक अनदेखा वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो देसी स्टाइल में कुकिंग करते दिखाई दिए।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान कई फिल्मों में नज़र आने वाले हैं। इनमें 'राधे', 'कभी ईद कभी दीवाली', 'किक 2', 'अंतिम' और 'टाइगर 3' शामिल है। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन