1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे से पहले मिले इतने व्यूज

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड, 24 घंटे से पहले मिले इतने व्यूज

 Published : Oct 24, 2019 01:02 pm IST,  Updated : Oct 24, 2019 01:02 pm IST

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है।

सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड- India TV Hindi
सलमान खान की फिल्म 'दबंग 3' के ट्रेलर ने तोड़ा रिकॉर्ड

मुंबई: देश के दुलारे चुलबुल पांडे के अवतार में सलमान खान वापसी कर रहे हैं। उनकी फिल्म 'दबंग 3'  का ट्रेलर रिलीज हो गया है। रिलीज के साथ ही ट्रेलर ने हंगामा मचा दिया। सलमान खान की दबंग 3 का ट्रेलर रिकॉर्ड तोड़ने की कगार पर है क्योंकि यह सोशल मीडिया की ट्रेंड लिस्ट में सबसे टॉप पर तेजी से और लंबे समय तक जगह बनाने वाला ट्रेलर बन गया है।

दबंग 3 के ट्रेलर लॉन्च के तुरंत बाद तकरीबन 9 घंटे तक ट्विटर पर पहले नंबर पर ट्रेंड कर रहा था। इतना ही नहीं, चुलबुल पांडे को दुनियाभर से खूब प्यार मिल रहा है, नजीतन फ़िल्म का ट्रेलर ट्विटर की वर्ल्डवाइड ट्रेंडिंग लिस्ट में भी जमकर ट्रेंड कर रहा है। यही नहीं, यू-ट्यूब पर सबसे तेज़ी से 1 मिलियन लाइक्स पाने का खिताब भी दबंग 3 के ट्रेलर ने अपने नाम कर लिया है, जो अपने आप में एक रिकॉर्ड है।

सिर्फ देश में नहीं बल्कि दबंग 3 के ट्रेलर ने दुनिया भर में तहलका मचा दिया है जहाँ सलमान खान के प्रशंसक अभिनेता के सबसे प्रिय किरदार यानी चुलबुल पांडे पर प्यार और सराहना की बरसात कर रहे है।

दबंग 3 का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च बीते दिन आयोजित किया गया था और यह सलमान खान द्वारा अपने फैंस को दिया गया एक 'प्री-धमाका' था, जो दुनिया भर में उनके प्रशंसकों को पसंद आ रहा है। निस्संदेह, "दबंग 3" को साल की सबसे प्रतीक्षित फिल्म में से एक माना जा रहा है।

प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित, दबंग 3 सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले सलमा खान, अरबाज खान और निखिल द्विवेदी द्वारा निर्मित है जो 20 दिसंबर 2019 में रिलीज के लिए तैयार है। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।

इनपुट- एजेंसी

Birthday Special: हॉलीवुड में मिलता है मल्लिका शेरावत के नाम का स्वादिष्ट मिल्क शेक

ईद 2020 पर रिलीज होने वाली 'राधे' है 'तेरे नाम' या 'वॉन्टेड' से बिल्कुल अलग, सलमान खान ने किया खुलासा

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन