1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के परिवार ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका

सलमान खान के परिवार ने पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका

 Written By: IANS
 Published : Nov 21, 2016 04:19 pm IST,  Updated : Nov 21, 2016 04:19 pm IST

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मां और उनकी बहन अलवीरा खान सोमवार को पटना पहुंचीं और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका

फोटो: facebook.com/BeingSalmanKhan- India TV Hindi
फोटो: facebook.com/BeingSalmanKhan

पटना: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की मां और उनकी बहन अलवीरा खान सोमवार को पटना पहुंचीं और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारा में मत्था टेका। सलमान की मां सलमा खान उर्फ सुशीला चरक, बहन अलबीरा अग्निहोत्री और बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने गुरु गोविन्द सिंह के चरणों में मत्था टेका और परिवार के मंगल के लिए प्रार्थना की।

एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पटना साहिब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के प्रधान अवतार सिंह ने बताया कि इन लोगों को उपहार स्वरूप कई वस्तुएं भेंट की गईं। सलमान की मां सुशीला चरक ने मीडिया से कोई बात नहीं की। उन्होंने बस इतना कहा कि गुरुघर आ कर गुरु महाराज के दर्शन मात्र से ही उनका जीवन धन्य हो गया। इससे पहले सलमान के परिवार ने रविवार को चर्चित पर्यटन स्थल नालंदा और राजगीर भी घूमा था।

इसे भी पढ़े:-

अलवीरा और अतुल ने नालंदा के बचे हुए अवशेषों को देखने के बाद कहा कि इसे जब विश्व विरासत की सूची में शामिल किया गया, तभी से उन्हें इसे देखने की इच्छा थी। दोनों ने नालंदा के बारे में स्थानीय लोगों से खूब पूछताछ की। इस दौरान स्थानीय प्रशासन ने उनकी सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन