1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. रिलीज से पहले ही सलमान की 'ट्यूबलाइट' ने रचा इतिहास, फेसबुक संग मिलकर किया ये काम

रिलीज से पहले ही सलमान की 'ट्यूबलाइट' ने रचा इतिहास, फेसबुक संग मिलकर किया ये काम

 Published : May 18, 2017 07:11 pm IST,  Updated : May 18, 2017 07:12 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी और कबीर खान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन की तैयारियों खूब जोर शोर को साथ की जा रही हैं। 'ट्यूबलाइट' के निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ की...

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी और कबीर खान के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ट्यूबलाइट' के प्रमोशन की तैयारियों खूब जोर शोर को साथ की जा रही हैं। 'ट्यूबलाइट'  के निर्माताओं ने फिल्म के आधिकारिक पृष्ठ की कवर वीडियो बनाने के लिए फेसबुक से हाथ मिलाया है। और इसी के साथ यह पहली ऐसी भारतीय फिल्म भी बन गई है जिसका कवर वीडियो फेसबुत बनाने जा रहा है। इस कवर वीडियो में फिल्म के गीत 'रेडियो' से सलमान को करार करते हुए दिखाया गया है। सलमान खान फिल्म्स के सीओओ अमर बटाला ने कहा, "हमारा मुख्य उद्देश्य नियमित पथ से दूर चलना है। हमने सलमान खान की प्रत्येक फिल्म के लिए अलग तरह से काम किया है और 'ट्यूबलाइट' कुछ अलग नहीं है।"

उन्होंने कहा, "सलमान खान और उनके सुपर स्टारडॉम को देखते हुए, फेसबुक सर्वश्रेष्ठ प्लेटफार्मो में से है जो 'ट्यूबलाइट' को प्रशंसकों तक पहुंचाने और इसकी सफलता में मदद कर सकता है।" सलमा खान और सलमान द्वारा निर्मित 'ट्यूबलाइट' सोहेल खान और चीनी अभिनेत्री झू झू भी प्रमुख भूमिका में हैं।

एव्री मीडिया टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के सीईओ गौतम बी. ठक्कर ने कहा, "सलमान खान फिल्म्स और फेसबुक डिजिटल दुनिया में नया मानक स्थापित करने में हमारे लिए काफी मददगार रहे हैं। किसी भी बॉलीवुड फिल्म के लिए कवर वीडियो सुविधा सबसे पहले है और हम अपने प्रयासों के माध्यम से और अधिक मानक स्थापित करने की आशा करते हैं।" फिल्म के पास अपना खुद का इमोजी भी है। 'ट्यूबलाइट' दुनियाभर में ईद पर रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन