1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, हाथ-पैर बांध उन्हें फेंक दिया था कुएं में

सलमान खान ने किया बड़ा खुलासा, हाथ-पैर बांध उन्हें फेंक दिया था कुएं में

 Published : Jun 01, 2017 03:35 pm IST,  Updated : Jun 01, 2017 03:35 pm IST

बॉलीवुड दबंग खान ने अपने बेहतरीन अभिनय से दुनियाभर के लोगों को अपना दीवाना बनाया। उनके शानदार व्यक्तित्व और बेहतरीन अदाकारी के कारण लोग उनसे जुड़ी बात को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। सलमान कई बार फिल्मों में गुड़ों को मारते हुए नजर आ चुके हैं। लेकिन

salman- India TV Hindi
salman

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान को आज इंडस्ट्री में किसी भी फिल्म की सफलता की चाबी कहा जाता है। वह अपने जबरदस्त व्यक्तित्व और बेहतरीन अदाकारी से दर्शकों को अपना दीवाना बना ही लेते हैं। सलमान के चाहने वाले न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में मौजूद हैं। लोग उनसे जुड़ी हर बात को जानने के लिए हमेशा ही उतावले रहते हैं। वहीं दूसरी तरफ सलमान के पास भी अपनी जिंदगी से जुड़े इतने सारे दिलचस्प किस्से हैं कि जब भी इनका जिक्र किया जाता है तो फैंस को हमेशा ही कुछ नया मिल जाता है। हाल ही में दंबर खान से जुड़ा एक और बेहद शानदार किस्सा सामने आया है, जिसके बारे में शायद ही कोई जानता होगा।

अगर हम आपसे कहें कि एक वक्त था जब सलमान को पानी से बेहद डर लगता था, तो शायद आप इस पर यकीन नहीं कर पाएंगे। इसकी वजह है कि सलमान अपने स्कूल में स्वीमिंग चैंपियन रह चुके हैं। दरअसल कुछ वक्त पहले सलमान खान ने अपनी एक फिल्म के प्रमोशन के दौरान एक बड़े राज से पर्दा उठाया था। उन्होंने बताया कि जब वह सिर्फ 9 साल के थे तब उनके दोस्तों और कजिन्स ने उन्हें पकड़कर उनके हाथ-पैर बांध दिए और फिर उन्हें कुएं में डाल दिए। इसमें पानी वाले सांप, मछली, मेंढ़क, कछुए और कई तरह के कीड़े भी थे।

इसके बाद सलमान यह देखकर बेहद डर गए। उन्हें लगा कि अब वह बच नहीं पाएंगे, उनके कजिन्स ने उनसे हाथ पैर चलाने के लिए और उन्होंने वैसा किया।

अगली स्लाइड में पढ़ें पूरा किस्सा:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन