मुंबई: बॉलीवुड के दबंग कहे जाने वाले सलमान खान के बॉडीगार्ड शेरा ने एक व्यक्ति के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शेरा के ऊपर आरोप है कि उसने अपने दो बॉडीगार्ड साथियों के साथ मिलकर एक पब में वेटर के साथ मारपीट और झगड़ा किया।
ये भी पढ़े-
- सलमान खान ने पूरा किया 'ट्यूबलाइट' का मनाली शेड्यूल
- ये रिश्ता क्या कहलाता है, यूलिया ने रखा सलमान के लिए करवा चौथ का व्रत!
पुलिस के अनुसार मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे बॉडीगार्ड शेरा की विले पार्ले नाम के पब में तहर अमर कुरैशी नाम के वटेर से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। जिसमें शेरा ने उसके साथ मारपीट की।
शिकायतकर्ता ने कहा है कि कुरैशी को पहले बेस ब़स स्टिक से कई बार मारा फिर उसे जमीन में गिरने के बाद भी लांतो-घूसों से मारता रहा। इसके साथ ही पिस्तौल तान दी और पिस्तौल की बट से भी मारपीट की। बाद में तीनों वेटर को जमीन पर गिरा कर अपनी ऑडी कर से भाग गए। पीड़ित को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि कुरैशी के कंधे में फ्रेक्चर हुआ है।
हालांकि कि इस बारें में एक टीवी चैनल में शेरा ने कहा कि हमारी सिर्फ बहस हुई थी। मुंबई पुलिस के एक सीनियर ऑफिसर के मुताबिक शेरा और अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। शेरा के खिलाफ आईपीसी की धारा 323, 326, 725/16, 506 और 504 के तहत मामला दर्ज किया गय़ा है।
कई सालों से सलमान की हिफाजद कर रहा है शेरा
शेरा सलमान खान की हिफाजद पूरे 18 सालों से कर रहे है। जिसके कारण वह उस घर में एक कर्मचारी नहीं बल्कि एक सदस्य की तरह है।
सलमान के लिए शेरा बहुत ही हिफाज रखते है। जिसके कारण सलमान का किसी प्रोग्राम में जाने से पहले वह एक दिन पहले जाकर स्थिति का जायजा लेते है। जिसके कारण वह कई किलोमीटर पैटल ही चले जाते है। बॉडी बिल्डिंग में जूनियर मिस्टर मुंबई और जूनियर मिस्टर महाराष्ट्र जैसे खिताब जीत चुके शेरा सलमान के साथ हर समय होते हैं।