1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. एक दूसरे से अलग हुए सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर किया आधिकारिक ऐलान

एक दूसरे से अलग हुए सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य, सोशल मीडिया पर किया आधिकारिक ऐलान

 Published : Oct 02, 2021 04:03 pm IST,  Updated : Oct 04, 2021 01:04 pm IST

अभिनेत्री सामंथा अक्किनेनी ने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उनका पोस्ट वायरल हो रहा है।

Samantha Akkineni Naga Chaitanya- India TV Hindi
Samantha Akkineni Naga Chaitanya Image Source : INSTAGRAM/SAMANTHA AKKINENI

बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही थीं कि सामंथा अक्किनेनी और नागा चैतन्य के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा। वहीं अब अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर नागा चैतन्य से अलग होने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। सामंथा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अलग होने की खबर पर मुहर लगाई है।

अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'पुष्पा' की रिलीज डेट हुई फाइनल, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

 

सामंथा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट में लिखा- 'हमारे सभी शुभ चिंतकों के लिए...काफी विचार-विमर्श के बाद नागा चैतन्य और मैं एक दूसरे से अलग हो रहे हैं। हम लोगों के रिश्ते में सबसे खास हम लोगों की दोस्ती थी। उम्मीद है कि रास्ते अलग होने के बाद भी हम लोग दोस्ती के इस खूबसूरत बॉन्ड को हमेशा ऐसे ही शेयर करते रहेंगे। हम लोग अपने फैंस, शुभ चिंतकों और मीडिया से गुजारिश करते हैं कि इस मुश्किल वक्त में हमें प्रिविसी दें। आप सभी के सपोर्ट के लिए शुक्रिया।' 

सामंथा के अलावा नागा चैतन्य ने भी यही पोस्ट अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस शॉक्ड और दुखी हैं। 

सामंथा और नागा के अलग होने की खबरों को उस वक्त ज्यादा जोर मिला जब सामंथा ने अपने नाम से अपने सरनेम को हटा दिया था। इसके बाद केवल एस लिखा था। आपको बता दें, सामंथा और नागा चैतन्य एक साथ साल 2010 में फिल्म 'ये माया चेसवे' में नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों एक दूसरे के करीब आए और डेट करने लगे। इसके बाद दोनों ने साल 2017 में शादी कर ली थी। सामंथा अक्किनेनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी लगातार फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं। साथ ही अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं। 

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन