1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. समीरा रेड्डी ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, पूछा- 'हमारे देश में लड़कियों को क्यो माना जाता था बोझ'

समीरा रेड्डी ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर, पूछा- 'हमारे देश में लड़कियों को क्यो माना जाता था बोझ'

 Published : Nov 17, 2019 06:56 pm IST,  Updated : Nov 17, 2019 06:56 pm IST

समीरा रेड्डी ने अपनी बेटी के साथ फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने एक पॉवरफुल मैसेज शेयर किया है।

sameera reddy shares picture with daughter- India TV Hindi
समीरा रेड्डी ने बेटी के साथ शेयर की तस्वीर।

समीरा रेड्डी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी जिंदगी से जुड़ी कई चीजें शेयर करती रहती हैं। वह अपनी बेटी नायरा के साथ भी फोटोज शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने बेटी के साथ फोटो शेयर करते हुए एक पॉवरफुल मैसेज शेयर किया है।

समीरा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-  बेटी होना सच में खुशी है। यह नहीं समझ सकती कि हमारे देश में लड़कियों को बोझ क्यों समझा जाता था। मैं 'था' इसलिए कह रही हूं क्योंकि मैं आशा करती हूं अब लोगों की सोच बदल गई हो। मैं आज भी यह सुनती हूं कि बड़े परिवारों में पहला लड़का होना पसंद करते हैं लेकिन मैं आपको बता सकता हूं कि मेरे परिवार की तीन लड़कियों में से एक हमने किसी भी लड़के से ज्यादा हासिल किया है।

समीरा की यह फोटो और मैसेज फैन्स को बहुत पसंद आ रहा है। वह इसे लाइक करने के साथ कमेंट भी कर रहे हैं।

हाल ही में समीरा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की थी जिसमें उन्होंने 2 महीने की बेटी के साथ कर्नाटक में पहाड़ की सबसे ऊंची चोटी पर चढ़ने की कोशिश की थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन