1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सना खान ने बताया, ये शो दिला सकता है बॉलीवुड में एंट्री

सना खान ने बताया, ये शो दिला सकता है बॉलीवुड में एंट्री

 Published : May 18, 2017 06:41 pm IST,  Updated : May 18, 2017 06:41 pm IST

सना खान इन दिनों काफी चर्चा में बनी हुई हैं। फिलहाल वह एक अनूठे टैलेंट हंट 'बॉलीवुड मिस्टर एंड मिस इंडिया 2017' में जज के तौर पर नजर आने वाली हैं। इसे लेकर सना का कहना है कि इस तरह के शो कम ही देखने को मिलते हैं जो बॉलीवुड में सीधे एंट्री के दरवाजे ख

sana khan
sana khan

सना कहती हैं, "बॉलीवुड में किस्मत आजमा रहे युवा पूरी तैयारी के साथ आ रहे हैं। युवाओं में एक गजब का आत्मविश्वास है जो चौंकाने वाला है। बस जरूरी है कि हेल्दी कंपटीशन में विश्वास रखें, क्योंकि मेरा मानना है कि अगर आपको आगे बढ़ना है तो सकारात्मक सोच के साथ काम करना होगा। जलन एवं द्वेष आपकी प्रतिभा को कमतर कर देता है।" प्रतियोगिता के विजेताओं को बॉलीवुड का गोल्डन टिकट दिया जाएगा। ऐसा पहली बार हो रहा है, जब फिल्म इंडस्ट्री के 25 कलाकार मिलकर इन प्रतिभाओं को निखारेंगे, जिसमें सना के अलावा अरबाज खान, रजनीश दुग्गल, देबिना बनर्जी, यश अहलावत भी हैं। इस प्रतियोगिता का आयोजन दिल्ली और गाजियाबाद में विभिन्न स्थानों पर होगा। टैलेंट हंट के लिए ऑडिशन शुरू हो चुके हैं, जबकि फिनाले 24 जून को होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन