1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संजय दत्त की 309वीं गर्लफ्रेंड हो सकती हैं ये एक्ट्रेस, कपिल शर्मा शो में कही बात

संजय दत्त की 309वीं गर्लफ्रेंड हो सकती हैं ये एक्ट्रेस, कपिल शर्मा शो में कही बात

 Published : Dec 04, 2019 06:34 pm IST,  Updated : Dec 04, 2019 07:05 pm IST

संजय दत्त कपिल शर्मा के शो में पूरी तरह मजाकिया मूड में थे और इसी मूड में उन्होंने अपनी को एक्टेस कृति सेनन को भी नहीं बख्शा। 

Sanjay Dutt open up on 309th Girlfriend- India TV Hindi
संजय दत्त ने खोला 309वीं गर्लफ्रेंड का राज 

छह दिसंबर को अर्जुन कपूर, संजय दत्त और कृति सेनन के अभिनय से सजी फिल्म पानीपत रिलीज हो रही है। इस फिल्म के स्टार इसका प्रमोशन जोर शोर से कर रहे हैं औऱ इसी सिलसिले में ये पूरी स्टारकास्ट कपिल शर्मा के शो पर फन करने जा रहे हैं। 

कपिल शर्मा के शो में संजय दत्त फिल्म के साथ साथ अपने जीवन की कई बातों के बारे में बातचीत करेंगे। इन बातों में फिल्मी स्ट्रगल औऱ जेल जाने जैसे मामले भी उठेंगे। लेकिन जब फन की बात होगी तो संजू बाबा कपिल शर्मा के अंदाज में ही मजाकिया बयान देते नजर आएंगे। जब कपिल शर्मा उनसे उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स को लेकर सवाल करेंगे तो संजय दत्त का कॉमिक साइड सामने आएगा। 

कपिल के सवाल पर संजय दत्त बताते हैं कि गर्लफ्रेंड की यात्रा अभी खत्म नहीं हुई है। संजय दत्त कहते हैं कि पानीपत फिल्म में कृति सेनन की अदाकारी से वो खासा इंप्रेस हुए हैं और कृति उनकी 309वीं गर्लफ्रेंड बन सकती है। 

इस बात पर शो में मौजूद सभी लोग ठहाके लगाते हैं और कपिल शर्मा भी खूब हंसते हैं। हालांकि संजय दत्त का ये बयान काफी हैरान करने वाला था लेकिन वहां मौजूद सभी लोगों ने इसे सहज हास्य की तरह लिया औऱ खूब ठहाके लगे। 

पानीपत फिल्म में संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली की भूमिका में दिखेंगे और कृति सेनन सदाशिव भाऊ की पत्नी के रूप में दिखेंगी। फिल्म का डायरेक्शन आशुतोष गोवारिकर ने किया है और ये पानीपत के ऐतिहासिक युद्ध पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन