नई दिल्ली: हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी पहले ही अपने ठुमकों का जादू दर्शकों पर चला चुकी हैं। लेकिन पिछले दिनों रियलिटी शो 'बिग बॉस 11' में आने के बाद जैसे सपना के लिए लोगों का नजरिया ही बदल गया। उन्होंने देसी और सिंपल अंदाज से दर्शकों का खूब दिल जीता। शो के बाद सपना को कई ऑफर्स मिलने लगे हैं और अब वह बॉलीवुड में हाथ आजमाने जा रही हैं। सपना का एक आइटम सॉन्ग भी रिलीज हो चुका है। दरअसल वह आगामी फिल्म 'वीरे की वेडिंग' के गाने 'हट जा ताऊ' पर जमकर थिरकती हुई नजर आ रही हैं। इस गान को बिल्कुल सपना चौधरी के अंदाज में ही पेश किया गया है।
Related Stories
बता दें कि इस गाने को सुनिधि चौहान ने अपनी खूबसूरत आवाज में सजाया है। वहीं इसके बोल डॉ.देवेंद्र काफिर ने लिखे हैं और म्यूजिक जयदेव कुमार ने दिया है। गौरतलब है कि आशु त्रिखा के निर्देशन में बनी इस फिल्म में पुलकित सम्राट, कृति खरबंदा, जिमी शेरगिल, युविका चौधरी और सतीश कौशिक जैसे सितारे मुख्य किरदार निभाते हुए दिखाई दे रहे हैं।
इस फिल्म के अलावा सपना चौधरी को आगामी फिल्म 'नानू की जानू' में मुख्य किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। फिल्म में वह अभय देओल के साथ नजर आने वाली हैं। बता दें कि बिग बॉस के घर में सपना अंत तक तो नहीं टिक पाईं, लेकिन फैंस के बीच उन्होंने एक खास जगह बना ली है।