1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' के एक साल पूरे होने पर सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो

अपनी पहली फिल्म 'केदारनाथ' के एक साल पूरे होने पर सारा अली खान ने शेयर किया वीडियो

 Written By: IANS
 Published : Dec 07, 2019 11:51 pm IST,  Updated : Dec 08, 2019 10:49 am IST

अभिनेत्री अगले साल वैलेंटाइन डे पर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। उनके साथ कार्तिक आर्यन होंगे।

केदारनाथ- India TV Hindi
केदारनाथ

मुंबई: सारा अली खान ने 'केदारनाथ' फिल्म से बॉलीवुड इंडस्ट्री में प्रवेश किया था। फिल्म ने एक साल पूरे कर लिए हैं। इस मौके पर अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर मजेदार कमेंट किया है। साथ ही कई फोटोज और वीडियो भी शेयर किए हैं।

24 वर्षीय सारा ने लिखा है, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि इतना वक्त बीत चुका है।" वहीं फिल्म का नाम लेते हुए अभिनेत्री ने लिखा, यह मेरी जिंदगी का 'अभिन्न हिस्सा बनी रहेगी।'

शाहरुख खान ने शेयर की अपनी फोटो, कैप्शन में लिखा- 'हमारी फीलिंग्स ही सुपर पावर हैं...'

बीते साल अभिषेक कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म से अभिनेत्री ने फिल्म जगत में डेब्यू किया था। अभिनेत्री ने फिल्म की पूरी टीम को धन्यवाद देने के साथ ही अपने सह कलाकार सुशांत सिंह राजपूत को भी धन्यवाद कहा।

अभिनेत्री ने लिखा, "मुझे विश्वास नहीं हो रहा है कि एक साल बीत चुका है जब आप लोगों ने मुक्कु से पहली बार मुलाकात की थी। केदारनाथ मेरी जिंदगी का अभिन्न हिस्सा बनी रहेगी।"

अभिनेत्री अगले साल वैलेंटाइन डे पर इम्तियाज अली की फिल्म में नजर आएंगी। उनके साथ कार्तिक आर्यन होंगे। फिल्म का नाम तय होना अभी बाकी है। इसके अलावा वो वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में भी नज़र आएंगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन