1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने शेयर की अपनी फोटो, कैप्शन में लिखा- 'हमारी फीलिंग्स ही सुपर पावर हैं...'

शाहरुख खान ने शेयर की अपनी फोटो, कैप्शन में लिखा- 'हमारी फीलिंग्स ही सुपर पावर हैं...'

 Published : Dec 07, 2019 08:30 pm IST,  Updated : Dec 07, 2019 08:36 pm IST

शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं।

shahrukh khan- India TV Hindi
शाहरुख खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की नई फोटो Image Source : INSTAGRAM

बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज शेयर करते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी एक फोटो शेयर की है और बहुत ही शानदार कैप्शन लिखा है। 

शाहरुख खान ने फोटो के कैप्शन में लिखा है, 'हमारी फीलिंग्स ही हमारी सुपर पावर है... बस गहरी आवाज़ चाहता था। इस पोस्ट को शेयर करने का मुख्य कारण इस फोटो का नया फिल्टर है।'

राजकुमार राव और नुसरत भरूचा की फिल्म 'तुर्रम खान' का बदला टाइटल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

इस तस्वीर में शाहरुख हुडी और चश्मे में काफी कूल लग रहे हैं। उनकी फोटो में उनके अलावा बिल्डिंग की परछाई भी नज़र आ रही है।

इससे पहले भी शाहरुख ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो कैलिफोर्निया में पूल के किनारे कूल अंदाज़ में दिखाई दिए थे।

वर्कफ्रंट की बात करें तो कथित तौर पर शाहरुख ने राज निदिमोरु और कृष्णा डीके की आगामी बड़े बजट की कॉमिक-एक्शन थ्रिलर के लिए हामी भर दी है। राज और डीके इस फिल्म का निर्देशन करेंगे, जो इससे पहले 'गो गोआ गोन' और 'स्त्री' जैसी फिल्मों के लिए काम कर चुके हैं।

रणवीर सिंह के अजीबोगरीब लुक को देख यूजर्स बोले- 'भाई अगली बार पटियाला जरूर पहनना...'

मुंबई मिरर के मुताबिक, इस परियोजना के विकास से जुड़े करीबी सूत्रों ने कहा है कि शाहरुख को इस फिल्म की स्क्रिप्ट बेहद पसंद आई है और उन्होंने इस एक्शन फिल्म को साइन भी कर लिया है, जिसकी शूटिंग के शुरू होने की संभावना अगले साल से है।

कथित तौर पर फिल्म का निर्माण शाहरुख खुद करेंगे और इसे भारत और विदेशों के तमाम खूबसूरत लोकेशन्स पर फिल्माया जाएगा। यह अनाम फिल्म साल 2021 में रिलीज होगी।

(IANS इनपुट के साथ)

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन