1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Video: सेल्फी लेते वक्त सारा अली खान के नजदीक आया फैन, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन

Video: सेल्फी लेते वक्त सारा अली खान के नजदीक आया फैन, एक्ट्रेस का ऐसा था रिएक्शन

 Published : Nov 28, 2019 11:42 am IST,  Updated : Nov 28, 2019 11:49 am IST

सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' में भी दिखाई देंगी।

Sara Ali Khan- India TV Hindi
सेल्फी लेते वक्त सारा के नजदीक आ गया एक फैन

बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान काफी सिंपल और कूल रहती हैं। उनकी यही अदा फैंस को पसंद है। हाल ही में सोशल मीडिया पर सारा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एयरपोर्ट पर सेल्फी लेते वक्त एक फैन उनके काफी करीब आ गया, इस पर सारा का रिएक्शन देखने लायक था।

दरअसल, सारा अली खान को देखते ही कई फैंस उनके पास आ गए और सेल्फी खिंचवाने लगे। एक फैन जब सारा के साथ सेल्फी ले रहा था, तब वो उनके काफी करीब आ गया। इस पर सारा अनकंफर्टेबल होकर तुरंत हट गईं। फैन से गुस्सा होने की बजाए वो मुस्कुराने लगीं और फिर से फोटो क्लिक कराई। उनका ये बर्ताव फैंस को खूब पसंद आ रहा है।  

कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' विवाद में फंसी, जयललिता की भांजी मेकर्स पर सकती हैं मुकदमा

इस वीडियो को देखने के बाद लोगों ने फैन पर अपना गुस्सा जाहिर किया है। दूसरी तरफ सारा की तारीफ करते हुए कमेंट्स किया है कि सारा बेहद शांत स्वभाव की एक्ट्रेस है।

वर्कफ्रंट की बात करें तो सारा जल्द ही वरुण धवन के साथ 'कुली नंबर 1' के रीमेक में नज़र आने वाली हैं। इसके अलावा वो कार्तिक आर्यन के साथ 'लव आजकल 2' में भी दिखाई देंगी। 

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन