सारा अली खान(sara Ali khan) को अपनी मां की मिरर कॉपी कहा जाता है। मगर आपको फिर भी लगता है कि सारा का लुक अपनी मां से अलग है तो इस बार आप सारा की यह तस्वीर देखकर बिल्कुल भी नहीं कह पाएंगे। सारा ने सोशल मीडिया पर अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट फोटो शेयर की है जिसमें वह अपनी मां की तरह लग रही हैं। शेयर की हुई फोटो को देखकर 'बेताब' की अमृता सिंह(Amrita Singh) की याद आ जाती है।
Related Stories
सारा ने सोशल मीडिया पर जो फोटो शेयर की है उसमें वह बिंदी लगाई हुई हैं और नोसपिन पहनी हुई हैं। इस फोटो में वह बेताब की अमृता सिंह जैसी लग रही हैं।
सारा अली खान ने फोटो शेयर करते हुए लिखा-आपको रोज उठकर शीशे को देखना चाहिए और खुद को देखकर गर्व महसूस करना चाहिए। आप यह तभी कर सकते हैं जब आप खुद से ईमानदार हों। आप किस्मत वाले हैं जो आपको हर दिन अपनी कहानी लिखने का मौका मिलता है।
आपको बता दें सारा अली खान ने फिल्म 'केदारनाथ' से डेब्यू किया है। उनकी पहली फिल्म सुशांत सिंह राजपूत के साथ थी। उसके बाद उनकी दूसरी फिल्म 'सिंबा' भी सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। सिंबा में वह रणवीर सिंह के साथ नजर आई थीं। सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म लव आज कल 2 की शूटिंग कर रही हैं। इस फिल्म में वह कार्तिक आर्यन के साथ नजर आने वाली हैं।
बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए क्लिक करें।
Also Read:
शाहरुख को 'अंकल' बुलाने पर ट्रोल हुई सारा अली खान, यूजर्स ने दिया ये जवाब