1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. उत्तर प्रदेश में 'सरबजीत' टैक्स फ्री घोषित

उत्तर प्रदेश में 'सरबजीत' टैक्स फ्री घोषित

 Written By: IANS
 Published : May 19, 2016 06:33 am IST,  Updated : May 19, 2016 06:33 am IST

उत्तर प्रदेश सरकार ने एश्वर्य राय बच्चन अभिनीत 'सरबजीत' को कर मुक्त घोषित कर दिया। इसके निर्माता सरकार के इस कदम से काफी खुश हैं।

sarabjit goes tax free in uttar pradesh- India TV Hindi
sarabjit goes tax free in uttar pradesh

मुंबई: उत्तर प्रदेश सरकार ने एश्वर्य राय बच्चन अभिनीत 'सरबजीत' को कर मुक्त घोषित कर दिया। इसके निर्माता सरकार के इस कदम से काफी खुश हैं। इस फिल्म के निर्माताओं के एक बयान में यह जानकारी दी गई है। बयान में कहा गया है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसी महीने फिल्म के सदस्यों से मुलाकात की थी। उन्होंने निर्माताओं से कहा था कि यह निर्णय तत्काल प्रभाव से लागू किया जाएगा।

फिल्म के निर्माता जैकी भगनानी ने कहा कि पहले दिन से ही हम सभी का मानना था कि 'सरबजीत' की कहानी को सबको सुनाए जाने की आवश्यकता है। यह हमारे मेहनत और प्यार का फल है। हम अखिलेश यादव के शुक्रगुजार हैं।

'सरबजीत' 20 मई को रिलीज होने वाली है। इसमें दलबीर कौर के संघर्ष को दिखाया गया है जो पाकिस्तान की जेल में बंद अपने भाई सरबजीत सिह की रिहाई के लिए संघर्ष करती है। अभिनेता रणदीप हुड्डा सरबजीत की भूमिका में है। एश्वर्य राय बच्चन ने दलबीर कौर की भूमिका निभाई है।

यह फिल्म उमंग कुमार द्वारा निर्देशित की गई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन