1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सरोज खान हेल्थ अपडेट: कोरियोग्राफर की बेटी ने पोस्ट करके बताया कैसी है अब मां की तबीयत

सरोज खान हेल्थ अपडेट: कोरियोग्राफर की बेटी ने पोस्ट करके बताया कैसी है अब मां की तबीयत

 Published : Jun 24, 2020 09:49 pm IST,  Updated : Jun 24, 2020 10:12 pm IST

सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट शेयर की है। सरोज खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी बेटी ने पोस्ट किया है।

saroj khan- India TV Hindi
सरोज खान हेल्थ अपडेट Image Source : INSTAGRAM/SAROJKHAN

बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में एडमिट हैं। उनका कोरोना टेस्ट भी कराया गया था, जो कि निगेटिव आया है। अब सरोज खान की बेटी सुकैना खान ने अपनी मां की हेल्थ अपडेट शेयर की है। सरोज खान के इंस्टाग्राम अकाउंट से उनकी बेटी ने पोस्ट किया है।

सुकैना लिखती हैं- हेलो एवरीवन, मेरा नाम सुकैना खान है। मैं सरोज खान की बेटी हूं। हां वो अस्पताल में हैं, उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी इसलिए हम परेशान हो गए और हमने उनका कोरोना टेस्ट करवाया, जो कि निगेटिव आया है। डॉक्टर ने कहा है कि सर्दी की वजह से उन्हें सांस लेने में तकलीफ हुई। अगले दो-तीन दिनों में वो डिस्चार्ज हो जाएंगी। कृपया उनके लिए प्रार्थना कीजिए।

saroj khan
Image Source : SAROJ KHANसरोज खान हेल्थ अपडेट

सरोज खान की सेहत को लेकर कुणाल कोहली का आया ट्वीट, दिया स्वास्थ्य अपडेट

फिल्मकार अनुभव सिन्हा ने भी सोशल मीडिया पर इस बात की पुष्टि की है कि दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान की सेहत अभी ठीक हैं और चिंता करने की कोई बात नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें एक या दो दिन में अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। सांस लेने में दिक्कत के चलते सरोज खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

कोरियोग्राफर सरोज खान अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में है तकलीफ

सिन्हा ने बुधवार की सुबह ट्वीट कर यह भी कहा कि 71 वर्षीय प्रख्यात कोरियोग्राफर को शनिवार बांद्रा के गुरु नानक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है और यहां किए गए सभी जरूरी जांच में इस बात का पता चला है कि वह कोविड-19 निगेटिव हैं। अनुभव ने ट्वीट किया, "सरोज जी की देखभाल कर रहे लोगों से अभी बात की। वह अस्पताल में जरूर हैं, लेकिन ठीक हैं। एक या दो दिन में उन्हें डिस्चार्ज कर दिया जाएगा। चिंता की कोई बात नहीं है।"

उन्होंने यह भी लिखा, "वह वहां नियमित जांच के लिए गई हुई हैं। उन्हें कमजोरी महसूस हो रही थी, तो एडमिट करा दिया गया। उनका कोविड परीक्षण भी हुआ, जिसका नतीजा निगेटिव आया है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन