नई दिल्ली: अजय देवगन की फिल्म 'शिवाय' शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज की जा चुकी है। फिल्मों को दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। फिल्म अभिनेत्री सायशा सेहगल भी मुख्य किरदार निभाती हुई नजर आई हैं। सायशा का कहना है कि वह भाग्यशाली हैं कि उन्हें अपनी करियर की शुरआत में सुपरस्टार अजय देवगन के साथ काम करने का मौका मिला, जबकि बॉलीवुड में सबके लिए शुरआत करने का अच्छा मौका मिलना आसान नहीं होता है। सायशा को शुरू में इस परियोजना को लेकर घबराहट थी लेकिन उनका कहना है कि अजय ने उन्हें इस फिल्म के सेट पर सहज महसूस कराने में काफी सहयोग किया।
इसे भी पढ़े:- ADHM vs SHIVAAY: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में आखिर कौन मारेगा बाजी?
सायशा की पहली फिल्म शिवाय आज रिलीज हुई है। सायशा ने बताया, "मैं अब चाहती हूं कि लोग मेरे काम को पसंद करें। मैंने खुद फिल्म अभी तक नहीं देखी है। इसलिए मैं अब उत्सुकतापूर्वक इसे देखने का इंतजार कर रही हूं कि यह फिल्म देखने में कैसा लगती है। यह मेरे उपर ईश्वर की कृपा है क्योंकि इस फिल्म इंडस्ट्री में शुरआत करने का अच्छा मौका मिलना आसान नहीं होता है।"
उन्होंने बताया, "और जब आपको अजय देवगन जैसे एक बड़े अभिनेता के साथ अपने करियर की शुरआत करने का मौका मिलता है तो यह किसी भी पदार्पण कर रहे कलाकार के लिए बहुत बड़ी बात होती है। उन्होंने इस फिल्म का निर्देशन भी किया है जो वे अकसर नहीं करते हैं और इन सब चीजों में कुछ ऐसी बात है कि यह मेरे पदार्पण को लेकर मेरे विश्वास को सुनिश्चित करता है।"
इस फिल्म के जरिये एरिका कार भी बॉलीवुड की दुनिया में कदम रख रही है। सायशा का कहना है, 'शिवाय' एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म नहीं बल्कि यह एक्शन से भरपूर एक इमोशनल ड्रामा फिल्म है और इस फिल्म के प्रत्येक किरदार इसका महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। सभी ने बहुत अच्छा काम किया है।