1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख खान ने Apple के CEO को क्यों कहा रॉकस्टार, जानिए

शाहरुख खान ने Apple के CEO को क्यों कहा रॉकस्टार, जानिए

 Published : May 19, 2016 08:07 pm IST,  Updated : May 19, 2016 08:24 pm IST

शाहरुख खान ने हाल ही में भारत आए एपल के सीईओ टिम कुक के स्वागत के लिए अपने मुंबई स्थित बंगले में रात्रिभोज आयोजित किया था।

shah- India TV Hindi
shah

मुंबई: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने हाल ही में भारत आए एपल के सीईओ टिम कुक के स्वागत के लिए अपने मुंबई स्थित बंगले में रात्रिभोज आयोजित किया था। इस डिनर पार्टी में सिनेमाजगत से ऐश्वर्या राय और अमिताभ बच्चन सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए। इस पार्टी में शाहरुख ने टिम कुक को 'रॉकस्टार' बताया।

इसे भी पढ़े:- शाहरुख ने Apple के CEO के लिए रखी शानदार पार्टी, बॉलीवुड सितारों ने की शिरकत

शाहरुख हिंदी सिनेमा के शीर्ष सितारे और दुनिया भर में सबसे मशहूर अभिनेता हैं। उन्होंने कुक और उनके दल का बुधवार रात को स्वागत किया। इस रात्रिभोज में बॉलीवुड का मशहूर बच्चन परिवार और आमिर खान और माधुरी दीक्षित नेने जैसे सितारे भी शामिल थे।

उन सब के लिए आभार जताते हुए तकनीक की समझ रखने वाले अभिनेता ने ट्वीट किया, "आप सबका आने के लिए और कुक और उनके दल को भारत की गर्मजोशी और प्यार से अवगत कराने के लिए शुक्रिया।" उन्होंने खासतौर से बच्चन परिवार को शुक्रिया अदा किया।

उन्होंने आगे लिखा, "अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या और जया आंटी को समय निकालने के लिए शुक्रिया। मुझे यकीन है कि 'सबरजीत' अत्यंत प्रभावशाली फिल्म होगी।"

आमिर इस पार्टी में बिना अपनी किरन राव के अकेले शामिल हुए। वे शाहरुख के दो साल के बेटे अबराम के लिए कुछ खिलौने लेकर आए थे। उनका शुक्रिया अदा करते हुए शाहरुख ने ट्वीट किया, "आमिर खान उन खिलौनों के लिए शुक्रिया। अबराम अभी भी जगा है और उन खिलौनों से खेल रहा है।"

कुक पहली बार भारत के आधिकारिक दौरे पर आए हैं। वे पहले बेंगलुरु गए, जो भारतीय स्टार्टअप कंपनियों की नगरी है। उसके बाद वे मुंबई गए। उन्होंने वहां प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर का दौरा किया। दिल्ली यात्रा के दौरान कुक की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की योजना है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन