नई दिल्ली: फिल्मकार एस.एस. राजामौली के निर्देशन में बनी पिछले दिनों रिलीज हुई फिल्म 'बाहुबली 2: द कन्क्लूजन' ने भारतीय सिनेमा में बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया है। फिल्म को लेकर न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। इसे फिल्मी हस्तियों के बीच भी खूब सराहा जा रहा है। लेकिन वहीं दूसरी तरफ बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान अब तक उस सबसे बड़े सवाल 'कट्टप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' का जवाब नहीं जान पाए हैं। शाहरुख अक्सर ही भारतीय सिनेमा में तकनीक की महत्ता पर ध्यान देते हुए उसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने की बात करते हैं।
उन्होंने इसके लिए सबसे अच्छा उदाहरण 'बाहुबली' जैसी फिल्म की सफलता को बताया है। दरअसल शाहरुख ने अब तक 'बाहुबली 2' नहीं देखी है। इसे लेकर उनका कहना है कि, "मैंने 'बाहुबली' का पहला पार्ट देखा है। लेकिन दुर्भाग्य से अभी तक मैं इसके दूसरे पार्ट को नहीं देख पाया हूं। यह सच में एक प्रेरित करने वाली फिल्म है।" बता दें कि शाहरुख ने हाल ही में कनाडा के वैंकुवर शहर में हुए टेड टॉक में हिस्सा लिया था।
इसी दौरान उन्होंने कहा है कि, 'बाहुबली' की सिर्फ कमाई को ही बल्कि दूरदर्शिता को बड़ी सफलता हासिल हुई है। अगर गट्स ही नहीं होंगे तो प्रतिष्ठा भी नहीं मिल पाएगी और 'बाहुबली' में सब कुछ है। केवल इतना ही नहीं उन्होंने निर्देशन राजामौली के लिए कहा रि वह हमेशा से प्रेरणादायक रहे हैं। राजामौली की ‘बाहुबली 2’ को लेकर बोले रणवीर सिंह
अगली स्लाइड में भी पढ़ें:-