1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान या शाहरुख आखिर कौन होगा जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट का होस्ट?

सलमान या शाहरुख आखिर कौन होगा जस्टिन बीबर के कॉन्सर्ट का होस्ट?

 Published : May 05, 2017 07:22 pm IST,  Updated : May 05, 2017 07:22 pm IST

जस्टिन बीबर के पहले भारतीय सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी धूम मची हुई है। बॉलीवुड की कई हस्तियां इसमें नजर आने वाली हैं। लेकिन अब बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ग्रैमी पुरस्कार विजेता कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर की मेजबानी करने की होड़..

salman- India TV Hindi
salman

मुंबई: पॉप सिंगर जस्टिन बीबर के पहले भारतीय सिंगिंग कॉन्सर्ट को लेकर काफी धूम मची हुई है। बॉलीवुड की कई हस्तियां इसमें नजर आने वाली हैं। लेकिन अब बॉलीवुड के दो सुपरस्टार शाहरुख खान और सलमान खान ग्रैमी पुरस्कार विजेता कनाडाई सिंगर जस्टिन बीबर की मेजबानी करने की होड़ में हैं। पॉप स्टार बीबर 8 मई को अपने जियो जस्टिन बीबर पर्पस वर्ल्ड टूर के लिए यहां पहुंच रहे हैं। कार्यक्रम व्हाइट फॉक्स इंडिया द्वारा आयोजित किया जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, बीबर के लिए संभावित मेजबानों की सूची में प्रमुख उद्योगपति मुकेश अंबानी भी शामिल हैं। कार्यक्रम 10 मई को आयोजित किया जाएगा। बीबर के भारत आने के बाद ही अंतिम मेजबान पर फैसला होगा। सिर्फ मेजबानी की ही होड़ नहीं है। सूत्रों का कहना है कि संगीत कार्यक्रम के उद्धघाटन को लेकर भी आगामी फिल्मों 'हाफ गर्लफ्रेंड' और 'मेरी प्यारी बिंदू' की टीमों के बीच होड़ लगी हुई है।

दिलचस्प बात यह है कि दोनों फिल्मों की अभिनेत्रियां श्रद्धा कपूर और परिणीति चोपड़ा अतीत में अपना गायन कौशल दिखा चुकी हैं। परिणीति चोपड़ा 'मेरी प्यारी बिंदू' में हैं, तो श्रद्धा कपूर 'हाफ गर्लफ्रेंड' में हैं। कार्यक्रम में आमंत्रित अतिथि सूची में अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करण जौहर, गौरी खान, मनीष मल्होत्रा और कंगना रनौत जैसे सितारे शामिल हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन