1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद के पेट में कैंसर होने की खबर का परिवार ने किया खंडन, दिया ये बयान

शाहिद के पेट में कैंसर होने की खबर का परिवार ने किया खंडन, दिया ये बयान

 Published : Dec 08, 2018 11:23 pm IST,  Updated : Dec 09, 2018 12:02 am IST

शाहिद कपूर के पेट में कैंसर होने की अफवाह फैल रही थी। जिस पर परिवार वालों ने रिएक्शन दिया है।

shahid kapoor- India TV Hindi
shahid kapoor Image Source : INSTAGRAM/SHAHID KAPOOR

शाहिद कपूर को लेकर इस समय मीडिया में कई खबरें आ रही हैं। उनकी तबियत को लेकर कुछ खबरें सुर्खियां बटोर रही हैं। एक वेबसाइट ने उन्हें कैंसर होने की बात कही है। वेबसाइट के मुताबिक शाहिद को पहली स्टेज का कैंसर है। शाहिद को कैंसर है इस बात को सुनकर उनके परिवार वाले हैरान हो गए।

दरअसल एक ब्लाइंड आर्टिकल था जिसमें शाहिद कपूर का नाम भी नहीं लिखा पर उसमें दिए संकेत से वेबसाइट ने उसे शाहिद कपूर से जोड़ दिया और खबर आई की शाहिद कपूर कैंसर से जूझ रहे हैं।

जब शाहिद कपूर के कैंसर से ग्रसित होने की खबर आई तो मीडिया ने शाहिद के परिवार से इस बारे में पूछने की कोशिश की। तब शाहिद के परिवार से जवाब आया कि लोग कुछ भी कैसे लिख सकते हैं?  इस तरह की अफवाह फैलाने से किसी को जायज कैसे मान सकते हैं।

इसके बाद शाहिद के मैनेजर को कॉल किया गया तो उन्होंने भी इस बात को झूठ ठहराया कि यह एक अफवाह है शाहिद को कोई बीमारी नहीं है।

शाहिद कपूर इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग कर रहे हैँ। यह फिल्म अगले साल 21 जून को रिलीज होने वाली है। फिल्म में शाहिद एक शराबी डॉक्टर की भूमिका निभाते नजर आने वाले हैं। फिल्म में शाहिद के साथ कियारा आडवाणी भी नजर आने वाली हैं। यह फिल्म अर्जुन रेड्डी की हिंदी रीमेक है।

शाहिद की अभी श्रृद्धा कपूर के साथ फिल्म 'बत्ती गुल मीटर चालू' रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन