1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहिद कपूर ने शुरू की 'क्राइम-एक्शन' मूवी की शूटिंग, निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

शाहिद कपूर ने शुरू की 'क्राइम-एक्शन' मूवी की शूटिंग, निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार

 Written By: PTI
 Published : Nov 12, 2021 02:35 pm IST,  Updated : Nov 12, 2021 02:35 pm IST

ऐसा कहा जा रहा है कि यह फ्रेंच फिल्म ‘नाइट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) से प्रेरित है। इससे पहले इस फिल्म को तमिल भाषा में भी बनाया गया था, जिसमें दक्षिण-भारतीय फिल्मों के अभिनेता कमल हासन नजर आए थे।

shahid kapoor new film ali abbas zafar news film - India TV Hindi
शाहिद कपूर ने शुरू की 'क्राइम-एक्शन' मूवी की शूटिंग, निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार  Image Source : INSTA: ALIABBASZAFAR

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने शुक्रवार को फिल्मकार अली अब्बास जफर की आने वाली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी। मीडिया की खबरों के अनुसार, इस फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है। कपूर और जफर पहली बार एक साथ काम कर रहे हैं। यह एक ‘क्राइम-एक्शन’ फिल्म होगी।

शाहिद कपूर (40) ने सोशल मीडिया पर जफर के साथ एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, ‘‘ पहला दिन, खून, अपराध और बहुत सारा एक्शन। अली जफर अब्बास तैयार रहें।’’ 

भूषण कुमार की एक्शन फिल्म 'बुल' में नजर आएंगे शाहिद कपूर, निभाएंगे ये किरदार

जफर ने भी फिल्म की शूटिंग शुरू करने की जानकारी देते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, ‘‘ आइए शाहिद कपूर, इसे शुरू करते हैं क्या आप पागलपन बंदूकों और गिरोहों का मजा लेने को तैयार हैं ?’’ 

shahid kapoor new film ali abbas zafar news film
Image Source : INSTA: SHAHIDKAPOORशाहिद कपूर ने शुरू की 'क्राइम-एक्शन' मूवी की शूटिंग, निभाएंगे पुलिस ऑफिसर का किरदार 

ऐसा कहा जा रहा है कि यह फ्रेंच फिल्म ‘नाइट ब्लैंच’ (स्लीपलेस नाइट) से प्रेरित है। इससे पहले इस फिल्म को तमिल भाषा में भी बनाया गया था, जिसमें दक्षिण-भारतीय फिल्मों के अभिनेता कमल हासन नजर आए थे। 

शाहिद कपूर इस फिल्म में एक पुलिस कर्मी की भूमिका में नजर आ सकते हैं, जो मादक पदार्थ के एक तस्कर की तलाश कर रहा है।  

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन