1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अरिजीत शिक्षित संगीतकार: शंकर महादेवन

अरिजीत शिक्षित संगीतकार: शंकर महादेवन

 Written By: IANS
 Published : Nov 04, 2015 11:55 am IST,  Updated : Nov 04, 2015 11:58 am IST

नई दिल्ली: जाने-माने गायक शंकर महादेवन का मानना है कि गायक अरिजीत सिंह 'शिक्षित संगीतकार' होने के कारण लंबे समय तक संगीत जगत का हिस्सा बने रहेंगे। अरिजीत 'तुम ही हो' गीत के बाद प्रसिद्ध

अरिजीत शिक्षित...- India TV Hindi
अरिजीत शिक्षित संगीतकार: शंकर महादेवन

नई दिल्ली: जाने-माने गायक शंकर महादेवन का मानना है कि गायक अरिजीत सिंह 'शिक्षित संगीतकार' होने के कारण लंबे समय तक संगीत जगत का हिस्सा बने रहेंगे। अरिजीत 'तुम ही हो' गीत के बाद प्रसिद्ध हुए। शंकर महादेवन बॉलीवुड की प्रसिद्ध संगीतकार तिकड़ी शंकर-एहसान-लॉय का एक हिस्सा हैं।

ये भी पढ़ें- गायक अरिजीत सिंह को मिली अंडरवर्ल्ड से धमकी

शंकर ने कहा, "अरिजीत सिंह काफी लंबे समय तक संगीत-जगत का हिस्सा बना रहेंगे, क्योंकि वह शिक्षित संगीतकार हैं। वह अपने संगीत को जानते हैं। वह अपनी 'सरगम' को समझते हैं। मैं उन्हें अरिजीत सिंह बनने से पहले से जानता हूं।"

शंकर ने कहा, "अगर आप उच्च क्षमता के संगीतकार रहे हैं, आप में संगीत अधिक समझ है और आप शिक्षित संगीतकार हैं तो संगीत जगत में आप लंबे समय तक कायम रह सकेंगे।"

उन्होंने बताया, "हम पिछले 19 सालों से संगीत रचना कर रहे हैं और हमें इस साल सर्वश्रेष्ठ संगीत निर्देशक के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार ('2 स्टेट्स') मिला। यह रफ्तार बनाए रखना मुश्किल है, लेकिन अगर आपमें गुण हैं तो आप टिके रहेंगे। अपने संगीत में गहराई लाने की जरूरत है।"

उनका यह भी मानना है कि भारत संगीत का धनी है।

उन्होंने कहा, "यहां शास्त्रीय और अन्य प्रकार के संगीत हैं। सबसे पहले हमें खुद के संगीत का सम्मान करना सीखना चाहिए। हम अपने शास्त्रीय संगीत और लोक संगीत का सम्मान नहीं करते हैं। अगर आप यूरोप या अरब देश जाएं तो देखेंगे कि वहां भी शास्त्रीय संगीत सुना जाता है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन