Wednesday, February 04, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए शेफाली शाह बनीं डॉक्टर

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए शेफाली शाह बनीं डॉक्टर

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'डॉक्टर जी' अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। 

Edited by: India TV Entertainment Desk
Published : Apr 09, 2021 11:52 pm IST, Updated : Apr 09, 2021 11:52 pm IST
ayushmann, shefali- India TV Hindi
Image Source : TWITTER- AYUSHMANN, SHEFALI आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत की फिल्म 'डॉक्टर जी' के लिए शेफाली शाह बनीं डॉक्टर

मुंबई: आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की आगामी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डॉक्टर जी' में रकुल और आयुष्मान डॉक्टर्स की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं अब निमार्ताओं ने अभिनेत्री शेफाली शाह को भी उसी प्रोफेशन में शामिल कर लिया है। एक्ट्रेस इस कैंपस कॉमेडी ड्रामा में आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह के साथ मुख्य भूमिका निभाएंगी, जिसे नवोदित निर्देशक अनुभूति कश्यप द्वारा निर्देशित किया जाएगा।

जबकि शेफाली शाह के किरदार से जुड़ी जानकारी को गोपनीय रखा गया है, लेकिन यह पता चला है कि पावरहाउस कलाकार फिल्म में एक वरिष्ठ डॉक्टर - डॉ नंदिनी की भूमिका को निबंधित करेंगी। पहली बार, तीन कलाकार एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करेंगे, जिसने निश्चित रूप से दर्शकों के बीच उत्सुकता को अधिक बढ़ा दिया है।

शेफाली शाह एक उम्दा अभिनेत्री हैं जो दिल धड़कने दो व दिल्ली क्राइम जैसे फिल्म और शो में शानदार काम कर चुकी हैं, साथ ही उनकी किटी में कई अन्य दिलचस्प प्रोजेक्ट शामिल है। फिल्म के नरेशन के कारण प्रत्याशा पहले से ही अपने चरम पर है और अब कलाकारों की टोली में शेफाली के शामिल हो जाने से उत्सुकता दो गुना बढ़ गयी है। इस तिकड़ी का संयोजन निश्चित रूप से देखने लायक होगा!

निर्देशक, अनुभूति कश्यप ने साझा किया, ह्लमैं शेफाली को टीम में शामिल करने पर रोमांचित महसूस कर रहा हूं, वह अपनी सभी भूमिकाओं को इतनी सहजता और सूक्ष्मता के साथ निभाती हैं- मैं उनका प्रशंसक हूं! यह मेरी पहली फिल्म है, मैं वास्तव में प्रतिभा के ऐसे पॉवरहाउस के साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं। ह्व

शेफाली शाह ने कहा, "मैं 'डॉक्टर जी' का हिस्सा बनने पर उत्साहित हूं। अनुभूति के साथ सुमित, सौरभ, विशाल सहित लेखकों ने एक शानदार स्क्रिप्ट लिखी है। मैं वास्तव में अनुभूति, आयुष्मान, जंगली पिक्च र्स और अद्भुत टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हूं! "

आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह अभिनीत फिल्म 'डॉक्टर जी' अनुभूति कश्यप द्वारा सह-लिखित और निर्देशित है। यह फिल्म सुमित सक्सेना, विशाल वाघ और सौरभ भारत द्वारा लिखी गयी है।

इनपुट- आईएएनएस

यहां पढ़ें

अब इस एक्टर को डेट कर रही हैं अनुषा दांडेकर, करण कुंद्रा से ब्रेकअप के महीनों बाद एक्ट्रेस ने कही ये बात

Watch: सोनम कपूर ने 'जिम्मी जिम्मी आजा..' गाने पर थिरकाए कदम, इस वजह से शेयर किया वीडियो

एक वक्त में दो लोगों को चाहती प्रेमिका का द्वंद दिखाती है बासु चटर्जी की फिल्म रजनीगंधा

Latest Bollywood News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन

Advertisement
Advertisement
Advertisement