1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. पति राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कही ऐसी बात

पति राज कुंद्रा को लेकर शिल्पा शेट्टी ने कही ऐसी बात

 Published : Jul 17, 2017 09:31 am IST,  Updated : Jul 17, 2017 09:31 am IST

शिल्पा शेट्टी हाल ही में आयोजित हुए 18वें आईफा अवार्ड्स में अपने बिजनेस पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा ने यहां ग्रीन कार्पेट पर अपनी खूबसूरत से एक बार फिर से सभी को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने यहां पति राज को 'आर्म कैंडी' बताया।

shilpa- India TV Hindi
shilpa

न्यूयॉर्क: बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी हाल ही में आयोजित हुए 18वें आईफा अवार्ड्स में अपने बिजनेस पति राज कुंद्रा के साथ पहुंचीं। शिल्पा ने यहां ग्रीन कार्पेट पर अपनी खूबसूरत से एक बार फिर से सभी को अपना दीवाना बना लिया। उन्होंने यहां पति राज को 'आर्म कैंडी' बताया। बता दें कि शिल्पा और राज की शादी को 7 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों एक दूसरे के साथ बेहद खुश हैं, आज इन्हें बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ियों में एक कहा जाता है।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर ग्रीन कार्पेट से राज के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की। इसके साथ उन्होंने कहा, "अपने आर्म कैंडी पति राज कुंद्रा के साथ। मुझे मेरे जैसी बनी रहने देने के लिए आपको ढेर सारा प्यार। ग्रीन कार्पेट। आईफा 2017। लैंगिक समानता।" (फरहान अख्तर ने जताया मिल्खा सिंह का आभार)

राज ने भी वही तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, "क्या रात है। न्यूयॉर्क में आईफा 2017 पुरस्कार। मेरी सुपर हॉट पत्नी शिल्पा शेट्टी को प्यार।" इन दोनों का एक बेटा भी है। शिल्पा ने वर्ष 2012 में बेटे को जन्म दिया था। गौरतलब है कि आईफा 2017 इस बार न्यूयॉर्क में आयोजित किया गया था। इसमें शाहिद कपूर को बेस्ट एक्टर और आलिया भट्ट को बेस्ट एक्ट्रेस के अवार्ड से नवाजा गया है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन