1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Shocking: 1 हफ्ते से लापता थे ये अभिनेता, गोवा के बीच पर मिली डेडबॉडी

Shocking: 1 हफ्ते से लापता थे ये अभिनेता, गोवा के बीच पर मिली डेडबॉडी

 Published : Jan 17, 2018 07:50 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 09:19 pm IST

12 जनवरी को अंजुना बीच पर एक्टर की डेड बॉडी मिली। पुलिस ने एक्टर की मां को बुलवाकर बॉडी की शिनाख्त की।

Sidhu Pillai - India TV Hindi
Sidhu Pillai

नई दिल्ली: फिल्म 'द सेकेंड शो' में अपने किरदार से मशहूर हुए अभिनेता सिधु आर पिल्लई की डेड बॉडी गोवा के अंजुना बीच पर मिली है। बॉडी तो शुक्रवार को ही मिल गई थी लेकिन पहचान सोमवार को हो पाई। बुधवार देर शाम (10 जनवरी) से सिधु पिल्लई लापता थे। केरल के एरानाकुलम कूथट्टुकुलम के रहने वाले सिधु 4 जनवरी को गोवा वहुंचे थे और अपने रिश्तेदारों के घर पर रुके थे।

खबरों के मुताबिक वो 9 जनवरी को सिधु रिश्तेदारों को यह कहकर वहां से निकल गए कि वह केरल वापस जा रहे हैं। लेकिन जब वो घर नहीं पहुंचे और उनका फोन बंद आने लगा तो पुलिस में जानकारी दी गई। इसके बाद 12 जनवरी को पुलिस ने रिश्तेदारों से पूछताछ की और उसी दिन अंजुना बीच पर एक्टर की डेड बॉडी मिली। पुलिस ने एक्टर की मां को बुलवाकर बॉडी की शिनाख्त की।

एक्टर की मौत की वजह पानी में डूबने की वजह से बताई जा रही है। 27 साल के एक्टर सिधु आर पिल्लई का अंतिम संस्कार थ्रिसूर में उनके निवास पर किया जाएगा। 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन